मंगलवार, 30 सितंबर 2025

अज्जोवाल स्कूल मे शहीद -ए -आजम भगत सिंह का जन्म दिन मनाया गया।

अज्जोवाल स्कूल मे शहीद -ए -आजम भगत सिंह  का जन्म दिन मनाया गया।

होशियारपुर 30 सितंबर(. ) : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल मे शहीद -ए -आजम भगत सिंह  का जन्म दिन  स्कूल इंचार्ज अमरीक सिंह की अध्यक्षता में  मनाया गया।  इस मौके पर  उनके चित्र पर फूल अर्पित करते हुए मैडम मोनिका,रजनीश तथा सुकृति कश्यप ने कहा कि अधिकांश लोग भगत सिंह को मात्र एक क्रांतिकारी की तरह ही मानते हैं | परन्तु भगत सिंह मात्र एक क्रांतिकारी ही नहीं थे। भगत सिंह एक विचार है, एक दर्शन, जिसने क्रांतिकारी गतिविधियों को एक दार्शनिक आयाम दिया।  भगतसिंह की जेल नोटबुक मिलने के बाद भगत सिंह के चिन्तनशील व्यक्तित्व की व्यापकता और गहराई पर और अधिक प्रकाश पड़ा है। यह सच्चाई भी पुष्ट हुई है कि भगत सिंह ने अपने अन्तिम दिनों में सुव्यवस्थित एवं गहन अध्ययन के बाद बुद्धिसंगत ढंग से मार्क्सवाद को अपना मार्गदर्शक सिद्धान्त बनाया था। महज 23 वर्ष की छोटी सी उम्र में चिन्तन का जो स्तर उन्होंने हासिल कर लिया था, वह उनके युगद्रष्टा युग पुरुष होने को दर्शाता है। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में भगत सिंह का मन वैयक्तिक हत्या तथा हिंसक गतिविधियों से विरक्त हो गया था। उनका प्रसिद्ध वक्तव्य था: “पिस्तौल और बम इंकलाब नहीं लाते, बल्कि इंकलाब की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है।”  अपने लेख “टू यंग पॉलिटिकल वर्कर्स” में उन्होंने अपने आदर्श को नए अर्थात मार्क्सवादी आधार पर सामाजिक पुनर्निर्माण के रूप में घोषित किया। भगत सिंह का मार्क्सवाद तथा समाज के सम्बन्ध में मार्क्स की वर्गीय अवधारणा में पूर्ण विश्वास था।  वे कहते थे ‘किसानों और गरीबों को सिर्फ विदेशी शोषणकर्ताओं से ही मुक्त नहीं होना है अपितु उन्हें पूंजीपतियों और जमीदारों के चंगुल से भी मुक्त होना है। उन्होंने समाजवाद की धारणा को वैज्ञानिक ढंग से परिभाषित किया, जिसका अर्थ था पूंजीवाद और वर्ग प्रभुत्व का पूरी तरह अंत। भगत सिंह पूंजीवाद की अवधारणा को अस्वीकार करते हैं। उन्होंने पूंजीवाद की आलोचना सामाजिक और राजकीय दोनो परिप्रेक्ष्य में की। इस मौके पर लेक्चरर अनु आनंद,अर्चना,मनीषा सैनी,संगीता सैनी तथा  सीमा हांडा भी मौजूद थे।


 



गुरु नानक इंटरनेशनल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन जे. एस. आहलूवालिया ने अज्जोवाल स्कूल के इंचार्ज के साथ कंपटीशन मुकाबलो की तैयारी करवाने हेतु चर्चा की


गुरु नानक इंटरनेशनल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन जे. एस. आहलूवालिया ने अज्जोवाल स्कूल  के इंचार्ज के साथ कंपटीशन मुकाबलो की तैयारी करवाने हेतु चर्चा की

होशियारपुर 30-सितंबर : गुरु नानक इंटरनेशनल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन जे. एस. आहलूवालिया ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के इंचार्ज अमरीक सिंह तथा अन्य अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उन्हें कंपटीशन मुकाबलो के लिए तैयारी करवाने हेतु किए जाने वाले प्रयासों संबंधित विशेष चर्चा की। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान समाज सेवक बहादुर सिंह सुनेत तथा सिमरन कौर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। श्री आहलूवालिया ने कहा कि उनके ट्रस्ट का प्रयास है कि बच्चों को इस प्रकार से शिक्षित किया जाए कि वह आगे चलकर अपने पैरों पर खड़े हो सके। इसके लिए छोटी क्लासों से ही प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट बच्चों की कंपटीशन पेपरों की तैयारी के लिए हर संभव सहायता करने को तैयार है। उन्होंने स्कूल प्रमुख से कहा कि वह उन्हें उन बच्चों की सूची दें जो बच्चे किसी कारणवश आठवीं कक्षा के बाद स्कूल में पढ़ाई जारी नहीं रख पाते। इन बच्चों को ढूंढ कर उनको फिर से पढ़ाई के साथ जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि प्रीत नगर के बच्चों के लिए स्कूल के बाद पढ़ाई हेतु विशेष प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों का लक्ष्य ऊंचा होना चाहिए और उसकी प्राप्ति के लिए अध्यापकों और बच्चों को पूरी मेहनत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में जो शिक्षा दी जाती है उसके साथ  कोई फेरबदल नहीं कर सकते। आज स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। बच्चों के लिए पढ़ाई का माहौल बना हुआ है। अगर एक बच्चा भी ऊंचे पद पर पहुंचता है तो वह दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनता है। इस मौके पर स्कूल इंचार्ज अमरीक सिंह ने कहा कि स्कूल ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करता है। वह प्रयास करेंगे कि अधिक से अधिक बच्चे कंपटीशन एग्जाम की तैयारी के लिए आगे आए। इस मौके पर स्कूल की तरफ से श्री जे.एस.आलूवालियां, बहादुर सिंह सुनेत  तथा सिमरन कौर को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर उपेन्द्र सिंह ,अनु आनंद.संगीता सैनी,मोनिका, सुकृति कश्यप,अर्चना तथा मनीषा सैनी भी मौजूद थे। फोटो कैप्शन: चेयरमैन जे.एस.आहलूवालिया को स्मृति चिन्ह देते स्कूल स्टाफ के सदस्य।

 

कृषि विज्ञान केंद्र ने मोरांवाली गांव में पराली प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की


कृषि विज्ञान केंद्र ने मोरांवाली गांव में पराली प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की

होशियारपुर, 30 सितंबर: पीएयू कृषि विज्ञान केंद्र, बाहोवाल द्वारा पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिले के विभिन्न ब्लॉकों के गांवों में किसानों के लिए पराली प्रबंधन संबंधी विभिन्न विस्तार गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी के अंतर्गत, पीएयू कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गढ़शंकर ब्लॉक के पराली प्रबंधन के लिए गोद लिए गए गांव मोरांवाली के किसानों के लिए धान की पराली प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में, पीएयू कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर के एसोसिएट डायरेक्टर (प्रशिक्षण) डॉ. मनिंदर सिंह बाउंस ने किसानों का स्वागत किया और उन्हें पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने पिछले वर्षों में पराली प्रबंधन को अच्छी तरह अपनाने वाले सभी किसानों की प्रशंसा की और उपस्थित किसानों को पराली न जलाने के इस पवित्र कार्य को और अधिक मजबूती से एक अभियान के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और फसल अवशेषों का विवेकपूर्ण उपयोग करके पर्यावरण-अनुकूल तकनीकें अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।
प्रशिक्षण के दौरान, सहायक प्रोफेसर (कृषि अभियांत्रिकी) डॉ. अजायब सिंह ने पराली प्रबंधन पर तकनीकी जानकारी साझा की और पराली प्रबंधन मशीनरी के सर्वोत्तम प्रदर्शन से संबंधित पहलुओं की भी जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि किसानों को पराली प्रबंधन संबंधी मशीनरी का संयुक्त रूप से उपयोग करना चाहिए, ताकि इसका पूरा लाभ उठाया जा सके।
एसोसिएट प्रोफेसर (पशु विज्ञान) डॉ. परमिंदर सिंह ने धान की पराली में मौजूद विभिन्न तत्वों के महत्व, बायोगैस संयंत्रों और पशु आहार के रूप में इसके उपयोग के बारे में जानकारी साझा की।
किसानों ने पराली प्रबंधन और फसल उगाने संबंधी अपनी चिंताओं पर भी विशेषज्ञों के साथ चर्चा की और उन्हें कृषि साहित्य भी उपलब्ध कराया गया। अंत में, गाँव मोरांवाली के सरपंच अमनदीप सिंह ने अतिथियों और किसानों का धन्यवाद किया और पराली प्रबंधन में सभी किसानों की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 

गुरमिंदर कौर को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई


 गुरमिंदर कौर को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई 

होशियारपुर-कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा में जूनियर सहायक पद पर पिछले 20 वर्ष से सेवाएं दे रही मैडम गुरमिंदर कौर को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर कार्यालय स्टाफ ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावुक हो उठा और सभी ने उनके कार्यकाल की ईमानदारी, मेहनत और समर्पण की सराहना की।

समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी एवं एलीमेंट्री शिक्षा ललिता अरोड़ा ने कहा कि गुरमिंदर कौर ने पूरे कार्यकाल में शिक्षा विभाग की नीतियों को ईमानदारी से लागू करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनके सहयोगी रवैये और सरल स्वभाव के कारण कार्यालय स्टाफ हमेशा उनसे जुड़ा हुआ महसूस करता रहा। उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा अमनदीप शर्मा ने भी उनके योगदान को अमूल्य बताते हुए कहा कि गुरमिंदर कौर ने अपनी सेवाओं के दौरान विभाग को परिवार की तरह समझा और हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।इस अवसर पर पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन के जिला प्रधान एवं राज्य वाइस चेयरमैन अनिरुद्ध मोदगिल ने कहा कि गुरमिंदर कौर जैसे कर्मचारी विभाग की असली धरोहर होते हैं। उनका कार्यकाल आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। उन्होंने यूनियन की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में सुपरीटेंडेंट श्याम सुंदर गुप्ता, सुपरिटेंडेंट हरजीत सिंह, सतवीर सिंह, जीवन लाल, बलवीर सिंह, भूपेंद्र कुमार, भारत, इंदु शर्मा, निर्मल राजपूत, रजनीश कुमार, सतीश कुमार, नरेंद्र सिंह सेखों, अमरदीप, मुकेश बाली, परमजीत कौर, अंजू सैनी, सुखदीप, नवनीत सिंह, जगदीप कौर, कर्मजीत कौर, मनवेंद्र सज्जन, राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विदाई समारोह के अंत में सभी ने गुरमिंदर कौर के स्वस्थ, सुखमय और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की और कहा कि उनकी कमी हमेशा कार्यालय में महसूस की जाएगी।

दशहरा महोत्सव के उपलक्ष में खन्ना ने दी शहरवासियों को बधाई,प्रभु श्रीराम, लक्षमण व माता सीता के स्वरूपों के समक्ष खन्ना हुए नत्मस्तक


दशहरा महोत्सव के उपलक्ष में खन्ना ने दी शहरवासियों को बधाई
रामलीला के दौरान प्रभु श्रीराम, लक्षमण व माता सीता के स्वरूपों के समक्ष खन्ना हुए नत्मस्तक

होशियारपुर 30  सितम्बर ()  दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही रामलीला के दौरान पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना भगवान्न श्री राम, लक्ष्मण व माता सीता के स्वरूपों के समक्ष त्मस्तक हुए। इस मौके पर खन्ना ने कहा कि मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के जीवन हमें सिखाता है कि एक आदर्श राजा, पती, भाई व नेता कैसा होता है, उसके कर्तव्य क्या होते हैं और उन कर्तव्यों का निर्वाह किस प्रकार करना है। भगवान श्री राम के जीवन से मिली शिक्षाओं को यदि हम अपने जीवन में उतार लें तो हम एक सभ्य तथा आदर्श जीवन जी सकते हैं। पवित्र महांग्रंथ श्री रामायण जिसके मुख्य पात्र भगवान श्रीराम हैं, से हमें अपने परिवारिक कर्तव्यों के साथ साथ सामाजिक कर्तवयों का मर्यादा में रहते हुए निर्वाह करने का मार्गदर्शन मिलता है। खन्ना ने कहा कि आधुनिक युग मेें जहां इंसान रिश्तों व कर्तव्यों के महत्तव को भूलता जा रहा है, ऐसे में पवित्र महांग्रंथ श्री रामायण की शिक्षाओं पर चलकर हम रिश्तों के महत्व के साथ साथ परिवारिक व सामाजिक कर्तव्यों का निर्वाह करने का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर व अन्य कमिटी सदस्यों के आलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

 

सैनी यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरिंदर सिंह लाली ने एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी की नियुक्ति पर उनका आभार व्यक्त किया


 सैनी यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरिंदर सिंह लाली ने एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी की नियुक्ति पर उनका आभार व्यक्त किया


होशियारपुर, 30 सितंबर ( ) -
सैनी यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरिंदर सिंह लाली ने एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी को होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र का संगठन प्रभारी नियुक्त करने पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पूरे प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अमरजोत सैनी एक युवा, ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्हें संगठन और कार्यशैली की गहरी समझ है। उनका अनुभव और समर्पण पार्टी को और मज़बूत करेगा। नरिंदर सिंह लाली ने पूरी पार्टी का भी आभार व्यक्त किया जिसने एक प्रतिभाशाली और जुझारू कार्यकर्ता को ज़िम्मेदारी देकर सैनी समाज का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर उनके साथ जसप्रीत सिंह सैनी, बब्बू देवीदास, हरनाम होशियारपुर, राजबीर होशियारपुर, पिंदर देवीदास और विक्की पटियाला भी मौजूद थे।

सिविल सर्जन कार्यालय होशियारपुर को मिला स्थायी सुपरिंटेंडेंट, सीनियर सहायक संजीव कुमार ने संभाला पदभार


सिविल सर्जन कार्यालय होशियारपुर को मिला स्थायी सुपरिंटेंडेंट

होशियारपुर, 30 सितम्बर 
आख़िरकार लंबे इंतजार के बाद सिविल सर्जन कार्यालय होशियारपुर को स्थायी रूप से सुपरिंटेंडेंट मिल गया है। करीब तीन वर्षों से मुख्य सुपरिंटेंडेंट का पद खाली पड़ा हुआ था, जिस कारण दफ्तर के प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब पंजाब सरकार ने सिविल सर्जन कार्यालय के ही वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार को पदोन्नति देकर ग्रेड-2 सुपरिंटेंडेंट नियुक्त कर दिया है।
संजीव कुमार ने सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2017 से वरिष्ठ सहायक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे और अब पंजाब सरकार ने उन्हें सुपरिंटेंडेंट का पद देकर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने ही शहर में जिम्मेदारी मिलने से उनका उत्साह और बढ़ गया है। उनका प्रयास रहेगा कि आम लोगों के कार्य समय पर और सरलता से निपटें तथा कार्यालय के कार्य भी और अधिक पारदर्शिता व गति के साथ संपन्न हों।
उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन कार्यालय में जनता के स्वास्थ्य व प्रशासनिक कामकाज सीधे तौर पर जुड़े रहते हैं, इसलिए टीम भावना के साथ कार्य करते हुए लोगों को बेहतर सेवाएं देना उनकी प्राथमिकता होगी।
पदभार ग्रहण समारोह के मौके पर कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें दविंदर कुमार भट्टी, सतपाल पॉल पी.ए., सिविल सर्जन कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार शर्मा (ईएसआई), धर्मिंदर कुमार, बंबन कुमार, परमजीत कौर, आशा रानी, रिधु, रूपिंदर कौर, रानी, सैनिटरी इंस्पेक्टर हररूप कुमार शर्मा और गुरविंदर शाने विशेष तौर पर शामिल थे।
कर्मचारियों ने संजीव कुमार को फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी।
स्थायी सुपरिंटेंडेंट नियुक्त होने से अब उम्मीद की जा रही है कि दफ्तर के कामकाज में तेजी आएगी और लोगों को फाइलों व अन्य कार्यों के लिए बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

 

सोमवार, 29 सितंबर 2025

6 अक्टूबर से 2-सप्ताह का डेयरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम

 6 अक्टूबर से 2-सप्ताह का डेयरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम


होशियारपुर, 29 सितंबर:
पशुपालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह खुडियां के नेतृत्व में, निदेशक डेयरी विकास विभाग पंजाब कुलदीप सिंह जस्सोवाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार, पंजाब डेयरी विकास बोर्ड द्वारा डेयरी प्रशिक्षण केंद्र, फगवाड़ा में 6 अक्टूबर से 2 सप्ताह का डेयरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है। जिला होशियारपुर से संबंधित ग्रामीण बेरोजगार युवा लड़के और लड़कियां, जो डेयरी व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, वे 3 अक्टूबर, 2025 तक उप निदेशक डेयरी विकास, होशियारपुर मिनी सचिवालय, चौथी मंजिल, कमरा नंबर 439 के कार्यालय में डेयरी प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक डेयरी विकास हरवंत सिंह ने बताया कि होशियारपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित उम्मीदवार, जिन्होंने कम से कम पांचवीं कक्षा पास की हो और जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच हो, प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर फोन नंबर 01882-220025 और 98722+77136 पर संपर्क किया जा सकता है।

जीजीडीएसडी कॉलेज और राजकीय आईटीआई हरियाणा में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन


जीजीडीएसडी कॉलेज और राजकीय आईटीआई हरियाणा में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

होशियारपुर, 29 सितंबर:
जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रमनदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो-कम-मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर द्वारा जीजीडीएसडी कॉलेज हरियाणा और सरकारी आईटीआई हरियाणा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए उनके भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए युवा प्रोफेशनल विरकुम सिंह ने विद्यार्थियों को रोजगार ब्यूरो के महत्व और ब्यूरो द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं जैसे बच्चों के भविष्य के करियर के लिए करियर काउंसलिंग, प्लेसमेंट सेल द्वारा किए गए रोजगार प्रयास, स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी, अल्पकालिक तकनीकी पाठ्यक्रम और विभिन्न सरकारी नौकरियों के बारे में बताया।
इसके बाद एलपीयू फगवाड़ा से असिस्टेंट प्रोफेसर सर्वजीत कौर और सीनियर ऑफिसर वरुण नैयर ने विद्यार्थियों को 'व्यक्तित्व विकास और साक्षात्कार कौशल' के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि साक्षात्कार में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं, साक्षात्कार में कैसे बैठना है और अपना पहनावा कैसा रखना है आदि की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। इससे वे अपने जीवन की कठिनाइयों को पार कर सफल बन सकते हैं और रोज़गार प्राप्त कर सकते हैं। इस करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त दोनों संस्थानों के सभी स्टाफ और 155 विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह से भाग लिया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल जीजीडीएसडी कॉलेज हरियाणा डॉ. राजीव कुमार और प्रिंसिपल सरकारी आईटीआई हरियाणा हरबिंदर सिंह ने जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो होशियारपुर का हार्दिक आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के सेमिनार आयोजित करने के लिए कहा।

 

कृषि विश्वविद्यालय के किसान मेले में होशियारपुर जिले के तीन प्रगतिशील किसान सम्मानित

 कृषि विश्वविद्यालय के किसान मेले में होशियारपुर जिले के तीन प्रगतिशील किसान सम्मानित


होशियारपुर, 29 सितंबर:
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना हर साल नई कृषि तकनीकों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ बागवानी, संबद्ध व्यवसायों और अन्य कृषि कार्यों के लिए अभिनव पहल करने वाले किसानों को सम्मानित करता है। पीएयू लुधियाना में रबी फसलों के लिए आयोजित किसान मेले के पहले दिन, जिला होशियारपुर के प्रगतिशील किसान मनप्रीत सिंह, संजीव कुमार कहोल और सतमिंदर सिंह को उद्घाटन समारोह के दौरान मंच से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस संबंध में पीएयू कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर के एसोसिएट डायरेक्टर (ट्रेनिंग) डॉ. मनिंदर सिंह बौंस ने बताया कि कृषि विविधीकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्व-कृषि किसानों के लिए प्रवासी भारतीय पुरस्कार होशियारपुर जिले के ब्लॉक भुंगा के गांव फतेहपुर के प्रगतिशील किसान और सरपंच सुरिंदर सिंह के पुत्र मनप्रीत सिंह को दिया गया। मनप्रीत सिंह भुंगा में भुंगा ऑयल फेड सीड प्रोडक्शन कंपनी के निदेशक के रूप में भी सेवा कर रहे हैं। मनप्रीत सिंह सिंचाई के पानी के संरक्षण के लिए 6 एकड़ में रेन गन का उपयोग करते हैं। कृषि में विविधता लाने के लिए मनप्रीत सिंह ने बासमती और कृषि वानिकी के अलावा अंतरफसलों जैसे कि पोपुलर, सफेद तिपतिया घास को शामिल करके एक अंतर पैदा किया है। इस किसान ने सूअर, मुर्गियां और गाय जैसे सहायक व्यवसाय पाले हैं और सूअर, अंडे और दूध बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं
छोटे किसानों को स्व-कृषि करने के लिए दिया जाने वाला सुरजीत सिंह ढिल्लों पुरस्कार इस बार संजीव कुमार कहोल, पुत्र राम सरूप, गांव महिलावाली जिला होशियारपुर को मिला। उन्होंने अपनी कुल 21 कनाल कृषि योग्य भूमि पर विभिन्न प्रकार की कृषि और सहायक व्यवसायों को अपनाकर अपने परिवार की आय में काफी लाभ कमाया है। संजीव कुमार कहोल तीन कनाल भूमि में सब्जियों की खेती करते हैं, जिसके साथ-साथ उन्होंने चार कनाल भूमि में फलों का बाग भी लगाया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने 11 कनाल भूमि में अपने पशुओं के लिए चारे की खेती की व्यवस्था की हुई है। दूध उत्पाद तैयार करने के अलावा, उन्होंने मौसमी फलों और सब्जियों के रख-रखाव, मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन, अचार बनाने, गुड़ और चीनी बनाने और जैविक खेती में विभिन्न अनुभव प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार, मेले के दूसरे दिन, सतमिंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह, गांव नीला नलोआ, जिला होशियारपुर ने कृषि उत्पाद प्रतियोगिता में भाग लिया और करेले के लिए पहला पुरस्कार जीता।

कैपिटल अस्पताल, जालंधर की तरफ से वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित


कैपिटल अस्पताल, जालंधर की तरफ से वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित 

, 29 सितम्बर — डॉ. सी. एस. प्रुथी और डॉ. हरनूर सिंह प्रुथी (कैपिटल अस्पताल, जालंधर) की अगुवाई में A. S. Kapoor Capitol Hospital द्वारा वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित कर जानकारी दी गई कि हर साल 29 सितम्बर को मनाया जाने वाला यह दिन लोगों को यह याद दिलाने के लिए है कि हमारा दिल हमारी ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण इंजन है, जो दिन में लाखों बार धड़कता है और शरीर के हर हिस्से तक रक्त पहुँचाता है। फिर भी दुख की बात है कि दिल की बीमारियाँ दुनिया भर में मौत का सबसे बड़ा कारण बनी हुई हैं। डॉक्टरों ने बताया कि अच्छी बात यह है कि ज़्यादातर दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है अगर हम अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कुछ आवश्यक बदलाव करें, जैसे कि नियमित व्यायाम करना, संतुलित और पौष्टिक आहार लेना, तंबाकू और शराब जैसी आदतों से दूर रहना, मन के तनाव पर काबू पाना और समय-समय पर ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जाँच करवाना। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर छोटे-छोटे लक्षणों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जैसे सीने में दर्द, सांस फूलना, अचानक बिना कारण थकान या शरीर में सूजन, जबकि ये लक्षण कई बार गंभीर हृदय रोग का संकेत हो सकते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि हर व्यक्ति नियमित जांच करवाए और किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। डॉ. हरनूर सिंह प्रुथी ने कहा कि इस साल वर्ल्ड हार्ट डे का संदेश बिल्कुल साफ है: “दिल की आवाज़ सुनो और समय पर कदम उठाओ।” यदि हम आज ही अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे तो भविष्य में गंभीर हृदय रोगों से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए, माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को खेलों से जोड़ें, उन्हें बाहर खेलने के लिए प्रोत्साहित करें, जंक फूड से बचाएँ और फलों-सब्ज़ियों की आदत डालें, जबकि दफ़्तर में काम करने वाले लोगों को लंबे समय तक लगातार बैठे रहने के बजाय बीच-बीच में छोटे-छोटे विराम लेने चाहिए। बीते दिन अस्पताल द्वारा लगाए गए निःशुल्क शिविर में 130 मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 17 मरीज़ हृदय रोग से पीड़ित पाए गए जिन्हें आगे इलाज की ज़रूरत है और अस्पताल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि ज़रूरतमंद मरीज़ों की हर संभव मदद की जाएगी ताकि कोई भी मरीज़ इलाज से वंचित न रहे। अंत में डॉक्टरों ने लोगों से अपील की कि दिल की देखभाल करना सबसे बड़ी ज़रूरत है क्योंकि आपका दिल अनमोल है — आज इसकी संभाल करो ताकि कल स्वस्थ रहो।

 

हिमाचल से निकली भगवान वाल्मीकि जी की यात्रा का होशियारपुर में भव्य स्वागत


हिमाचल से निकली भगवान वाल्मीकि जी की यात्रा का होशियारपुर में भव्य स्वागत

होशियारपुर, 29 सितंबरः हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ज़िलों मनाली, चंबा, मंडी, बैजनाथ, धर्मशाला, चामुंडा देवी, ज्वाला जी और शिमला से भावाधस के अध्यक्ष लक्की तेजी तथा विक्की धर्मशाला के नेतृत्व में निकली भगवान वाल्मीकि जी की विशाल यात्रा होशियारपुर पहुंची।

इस मौके पर विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ के लिए यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने हिमाचल से आए संत समाज और पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें सरोपा भेंट किया। विधायक जिंपा ने कहा कि भावाधस का सामाजिक योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वाल्मीकि समाज की धार्मिक आस्था, एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति समाज को नई दिशा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन न केवल युवाओं में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना जगाते हैं, बल्कि समाज को आपसी भाईचारे और एकता के सूत्र में भी बांधते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समानता और न्याय पर आधारित समाज की स्थापना करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंतर्गत कम्यूनिटी हाल में आयोजित सत्संग में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद उठाया और आदि नित्नेम का पाठ किया।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, पार्षद मंजीत,सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष करनजोत आदिया, भावाधस पदाधिकारी मनोज कैनेडी, हरी राम आदिया, विपनेश संगर, पवन चड्डा, जोगिंदर पाल आदिया, सुभाष हंस भोलू, राजीव साईं, वरिंदर वैद सहित अनेक गणमान्य भी उपस्थित थे।

 

रविवार, 28 सितंबर 2025

शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : विधायक ब्रम शंकर जिम्पा


शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : विधायक ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 28 सितंबर :
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी के जन्म दिवस पर आज विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर स्थित शहीद भगत सिंह चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और आम नागरिक भी उपस्थित थे।

विधायक जिम्पा ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने मात्र 23 वर्ष की आयु में हंसते-हंसते देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलते हुए नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें और शिक्षा, सेवा तथा देशभक्ति को जीवन का आधार बनाएं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि युवाओं को एक बेहतर भविष्य मिल सके।

इस मौके पर विधायक ने यह भी कहा कि शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस केवल श्रद्धांजलि का दिन नहीं बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव लाने का संकल्प दिवस है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर एक खुशहाल, समृद्ध और नशा मुक्त पंजाब के निर्माण में योगदान दें।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, पार्षद मुखी राम, एडवोकेट अमरजोत सैनी, भारत भूषण वर्मा, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद, अश्वनी छोटा व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

मोहल्ला कमालपुर में माता रानी की चौकी


मोहल्ला कमालपुर में माता रानी की चौकी
सामाजिक कार्यों के लिए काउंसलर ड्रिपल सैनी सम्मानित
संवाददाता, होशियारपुर
श्री रुद्र अवतार सेवा समिति कमालपुर की ओर से रविवार को मोहल्ला कमालपुर में माता रानी की चौकी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। चौकी के दौरान भजनों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और जनहित कार्यों में विशेष योगदान देने पर नगर निगम होशियारपुर के काउंसलर ड्रिपल सैनी को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि सैनी ने क्षेत्र में सफाई, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता अभियानों को नई दिशा देने के साथ-साथ जल निकासी, स्ट्रीट लाइटों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के समाधान हेतु अहम भूमिका निभाई है।
सम्मान समारोह में समिति के सदस्य नाहर, चेतन, सोहित, हिमांशु, मानव सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे। सभी ने कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए ऐसे जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है, जो केवल राजनीति नहीं बल्कि समाजसेवा को प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लें। कार्यक्रम का समापन माता रानी की भक्ति और समिति की ओर से उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


 

रोटरी क्लब मिड टाउन और कैपिटोल अस्पताल की पहल – वर्ल्ड हार्ट डे पर मुफ्त हृदय रोग जांच कैंप


रोटरी क्लब मिड टाउन और कैपिटोल अस्पताल की पहल वर्ल्ड हार्ट डे पर मुफ्त हृदय रोग जांच कैंप

होशियारपुर, 26 सितम्बर

रोटरी क्लब हुशियारपुर मिड टाउन ने समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ल्ड हार्ट डे को समर्पित रविवार को अग्रवाल भवन हरियाणा रोड होशियारपुर में एक बड़ा मुफ्त हृदय रोग जांच कैंप आयोजित किया। इस कैंप का आयोजन क्लब की ओर से कैपिटोल हॉस्पिटल जालंधर के सहयोग से किया गया।

कैंप में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सी.एस. पृथ्वी और डॉ. हरनूर सिंह पृथ्वी की अगुवाई में कैपिटोल अस्पताल की टीम ने मरीजों की गहन जांच की। 110 से अधिक लोगों ने इस स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। कैंप में ईसीजी, ब्लड शुगर टेस्ट समेत अन्य अनेक स्वास्थ्य जांच सुविधाएं बिल्कुल नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं। मरीजों को आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर कैपिटोल अस्पताल जालंधर से ए. सिंह कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जानकारी दी कि रोटरी क्लब के आह्वान पर अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि जिन मरीजों को आगे इलाज की आवश्यकता होगी, उन्हें कैपिटोल अस्पताल में बेहद रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान किया जाएगा। कैंप के सफल आयोजन में रोटरी क्लब हुशियारपुर मिड टाउन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें अध्यक्ष अवतार सिंह, सचिव इंद्रपाल सिंह सचदेवा, डी.पी. कथूरिया, एच.एस. ओबेरॉय, जगमीत सिंह सेठी, संजीव ओहरी, सतीश गुप्ता, मनोज ओहरी, कुलजीत सिंह, राजेश गुप्ता, परवीन पालीअल, रजनीश गुलियानी, नीरज धीमान, एल.एन. वर्मा, विक्रम शर्मा, परवीन पब्बी, सतीश गुप्ता, राकेश कपूर, गोपाल वासुदेव, अमरजीत सिंह, अशोक कुमार, लोकनाथ वर्मा, जतिंदर कुमार और रोहित चोपड़ा शामिल रहे। सभी सदस्यों ने मरीजों के पंजीकरण, व्यवस्था और सहयोग में अहम भूमिका निभाई।

क्लब अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि समाज में बढ़ते हृदय रोगों को देखते हुए समय-समय पर ऐसे जांच शिविर आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी रोटरी क्लब इसी तरह समाजहित के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान करता रहेगा।

 


 

शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) होशियारपुर नगर इकाई ने शहीद भगत सिंह चौक, होशियारपुर पर पुष्प अर्पित कर महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि दी।


 शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) होशियारपुर नगर इकाई ने शहीद भगत सिंह चौक, होशियारपुर पर पुष्प अर्पित कर महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता दीप चंद जी, नगर अध्यक्ष ABVP होशियारपुर एवं अरविंद शर्मा जी, उपाध्यक्ष ABVP होशियारपुर ने की। जालंधर विभाग सहयोजक अंकित कुंद्रा, जो क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर सशक्त कर रहे हैं, विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। पारस बनोटा तथा कार्यकर्ता भास्कर शर्मा, बित्तू सिंह, आदित्य शाह, विशाल तंवर, हरप्रीत सिंह, पंकज, भानु, आयुष और वंश मनकोटिया भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नगर मंत्री भास्कर शर्मा ने कहा कि “ABVP शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर कार्य करती है। भगत सिंह का सपना एक जागृत, आत्मनिर्भर और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत भारत था। विद्यार्थी परिषद उसी विचारधारा को लेकर छात्रों के बीच कार्य कर रही है।”

शहीद भगत सिंह जयंती पर यूथ क्लब ने दी श्रद्धांजलि, फतेहगढ़ चौक पर हुआ लंगर वितरण




 शहीद भगत सिंह जयंती पर यूथ क्लब ने दी श्रद्धांजलि, फतेहगढ़ चौक पर हुआ लंगर वितरण

होशियारपुर। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शहीद भगत सिंह यूथ क्लब ने फतेहगढ़ चौक पर श्रद्धांजलि समारोह और लंगर का आयोजन कर उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और शहरवासी शामिल हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहीद भगत सिंह और उनके साथियों की कुर्बानियों के कारण ही देश आज़ाद है और हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने यूथ क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को शहीदों के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विजय सांपला और शिअद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव तलवाड़ ने भी शिरकत की और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लंगर सेवा में भाग लिया। क्लब के प्रधान अरविंद बिंदरा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे महानायकों का देश पर अमिट योगदान है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में देशभक्ति और जागरूकता का संदेश फैलाना है।

इस अवसर पर एडवोकेट बी.एस. रियाड़, एडवोकेट दुष्यंत ओहरी, एडवोकेट दलजीत वालिया, प्रो. मनोज कपूर, डॉ. अमन कपूर, चेयरमैन राकेश सैनी, प्रो. पूजा वशिष्ट, डॉ. संदीप सूद, लायन विजय अरोड़ा, डॉ. प्रदीप ढिंगरा सहित अनेक समाजसेवी व नागरिक उपस्थित रहे।

यूथ क्लब द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शहीदों के बलिदान को याद करने और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रतीक बन गया।

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर 108 किलोमीटर साइक्लिंग कर खटकड़ कलां पहुंचे स्टेट अवार्डी और इंटरनेशनल साइक्लिस्ट बलराज चौहान


 

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर 108 किलोमीटर साइक्लिंग कर खटकड़ कलां पहुंचे स्टेट अवार्डी और इंटरनेशनल साइक्लिस्ट बलराज चौहान

28 सितम्बर-  क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर रविवार को स्टेट अवार्डी और इंटरनेशनल साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान ने एक अनूठा संदेश दिया। उन्होंने होशियारपुर से शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर खटकड़ कलां तक 108 किलोमीटर लंबी साइक्लिंग यात्रा पूरी कर देशभक्ति और श्रद्धा का संदेश दिया। खटकड़ कलां पहुंचकर चौहान ने शहीद-ए-आजम को नमन करते हुए उनके स्मारक पर श्रद्धा के फूल अर्पित किए। इस अवसर पर भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह केवल पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। "जब मैंने शहीद के घर की मिट्टी माथे से लगाई तो आत्मिक शांति और गर्व की अनुभूति हुई," चौहान ने कहा।उन्होंने आगे बताया कि वह लंबे समय से शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर खटकड़ कलां पहुंचकर श्रद्धांजलि देते रहे हैं, लेकिन इस बार पहली बार जन्म दिवस के अवसर पर भी उन्होंने वहां पहुंचकर देशभक्ति का संदेश दिया।चौहान ने नौजवानों से अपील की कि वे शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि आज देश जिन चुनौतियों से गुजर रहा है, उसमें युवाओं का कर्तव्य है कि वे शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ें, नशे और बुरी आदतों से बचें और देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहें। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी चौहान की इस देशभक्ति यात्रा का स्वागत किया और उनके जज्बे की सराहना की। चौहान ने विश्वास जताया कि अगर हर युवा अपने जीवन में शहीद भगत सिंह जैसे आदर्शों को अपनाए, तो भारत को विश्व में फिर से सर्वोच्च स्थान दिलाया जा सकता है।


शहीद भगत सिंह जयंती पर सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर

28 सितंबर- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती अवसर पर आज सिविल अस्पताल होशियारपुर में युवक सेवाएं बोर्ड और विभिन्न यूथ क्लबों की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह के आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो अनगिनत ज़िंदगियों को बचाने में सहायक बनता है। उन्होंने युवाओं को शहीदी दिवस और राष्ट्रीय पर्वों पर ही नहीं, बल्कि निरंतर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। विधायक जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है और ऐसे शिविरों से स्वास्थ्य सुविधाओं को भी बल मिलता है। उन्होंने आयोजकों और रक्तदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि युवाओं का यह जज़्बा समाज सेवा की असली तस्वीर पेश करता है।इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, मनवीर सिंह झावर, प्रितपाल सिंह, वरिंदर शर्मा बिंदु, पार्षद मुखी राम, सुखदेव सिंह, विक्रांत गुप्ता, अमन सिंह, विशाल, चंदन राजपूत, अभिजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, विश्व जीत सिंह, रमेश कुमार, वीरपाल, नरेश कुमार, जतिंदर कुमार सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।


 

शहीद भगत सिंह जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

शहीद भगत सिंह जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित
होशियारपुर,

28 सितंबरः शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर युवक सेवाएं बोर्ड पंजाब और यूथ क्लबों की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन भाई घनैया जी ब्लड बैंक, होशियारपुर में किया गया। यह शिविर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के दिशा-निर्देशों में लगाया गया। बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला ने स्वयं भी रक्तदान किया और युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान करना समाजसेवा और मानवता के प्रति सच्ची निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे अनगिनत ज़िंदगियां बचाई जा सकती हैं। शिविर में मनवीर सिंह झावर, विक्रमजीत सिंह रहिल, कमल धूत, नशा मुक्ति मोर्चा कोऑर्डिनेटर सरपंच परविंदर सिंह सज्जन, अमनदीप सिंह सज्जन, दीपा सरपंच, नमन मिश्रा, चन्न शेरपुरिया, सोम नाथ, सनी हरियाना, सरबजीत सिंह, रोहित दत्त सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

 

ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन


ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
28 सितंबर:
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनपीटीआई) की ओर से 26-27 सितंबर को ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 80 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। उद्घाटन एवं संबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किया। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण से अधिकतम लाभ लेकर सौर ऊर्जा के प्रसार में योगदान दें। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को सौर ऊर्जा से जुड़े नवीनतम विकास और इसके व्यावहारिक उपयोगों की समझ प्रदान की। यह आयोजन ऊर्जा क्षेत्र में क्षमता निर्माण और कौशल विकास की दिशा में एनपीटीआई की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल ने भी संबोधित किया और सोलर रूफटॉप सिस्टम को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं प्रोत्साहनों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों में ट्रेनिंग एक्सपर्ट बलविंदर कुमार,सेवानिवृत्त एईई वी.एम. महाजन और एनपीटीआई के निशिकांत प्रसाद ने सरकारी योजनाओं, प्रोत्साहनों एवं सोलर रूफटॉप सिस्टम की तकनीकी कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एस. ई श्री वीरदी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। एनपीटीआई के सहायक निदेशक सौरभ महाजन ने पीएसपीसीएल विभाग और जिला प्रशासन होशियारपुर का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।




 

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...