ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का
आयोजन
28 सितंबर: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नेशनल पावर
ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनपीटीआई) की ओर से 26-27 सितंबर को
ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 80 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। उद्घाटन एवं संबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किया।
उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए प्रतिभागियों से आह्वान
किया कि वे इस प्रशिक्षण से अधिकतम लाभ लेकर सौर ऊर्जा के प्रसार में योगदान दें। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को सौर
ऊर्जा से जुड़े नवीनतम विकास और इसके व्यावहारिक उपयोगों की समझ प्रदान की। यह
आयोजन ऊर्जा क्षेत्र में क्षमता निर्माण और कौशल विकास की दिशा में एनपीटीआई की
प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल ने भी
संबोधित किया और सोलर रूफटॉप सिस्टम को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं
एवं प्रोत्साहनों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में
विषय विशेषज्ञों में ट्रेनिंग एक्सपर्ट बलविंदर कुमार,सेवानिवृत्त एईई वी.एम. महाजन और एनपीटीआई के निशिकांत प्रसाद
ने सरकारी योजनाओं, प्रोत्साहनों
एवं सोलर रूफटॉप सिस्टम की तकनीकी कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एस. ई श्री वीरदी ने प्रतिभागियों
को प्रमाण पत्र वितरित किए। एनपीटीआई के सहायक निदेशक सौरभ महाजन ने पीएसपीसीएल
विभाग और जिला प्रशासन होशियारपुर का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें