शहीद भगत सिंह जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित
होशियारपुर,
28 सितंबरः शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर युवक सेवाएं बोर्ड
पंजाब और यूथ क्लबों की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन भाई घनैया जी ब्लड बैंक, होशियारपुर में किया गया। यह शिविर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत
सिंह के दिशा-निर्देशों में लगाया गया। बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक
रक्तदान कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर
सिंह पाबला ने स्वयं भी रक्तदान किया और युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शहीद
भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व
न्यौछावर किया। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान करना समाजसेवा और मानवता के प्रति सच्ची
निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे अनगिनत ज़िंदगियां बचाई जा सकती हैं। शिविर में मनवीर सिंह झावर, विक्रमजीत सिंह रहिल, कमल धूत, नशा मुक्ति मोर्चा कोऑर्डिनेटर सरपंच परविंदर सिंह सज्जन, अमनदीप सिंह सज्जन, दीपा सरपंच, नमन मिश्रा, चन्न शेरपुरिया, सोम नाथ, सनी हरियाना, सरबजीत सिंह, रोहित दत्त सहित कई
गणमान्य मौजूद थे।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें