रविवार, 28 सितंबर 2025


शहीद भगत सिंह जयंती पर सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर

28 सितंबर- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती अवसर पर आज सिविल अस्पताल होशियारपुर में युवक सेवाएं बोर्ड और विभिन्न यूथ क्लबों की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह के आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो अनगिनत ज़िंदगियों को बचाने में सहायक बनता है। उन्होंने युवाओं को शहीदी दिवस और राष्ट्रीय पर्वों पर ही नहीं, बल्कि निरंतर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। विधायक जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है और ऐसे शिविरों से स्वास्थ्य सुविधाओं को भी बल मिलता है। उन्होंने आयोजकों और रक्तदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि युवाओं का यह जज़्बा समाज सेवा की असली तस्वीर पेश करता है।इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, मनवीर सिंह झावर, प्रितपाल सिंह, वरिंदर शर्मा बिंदु, पार्षद मुखी राम, सुखदेव सिंह, विक्रांत गुप्ता, अमन सिंह, विशाल, चंदन राजपूत, अभिजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, विश्व जीत सिंह, रमेश कुमार, वीरपाल, नरेश कुमार, जतिंदर कुमार सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...