रविवार, 28 सितंबर 2025

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर 108 किलोमीटर साइक्लिंग कर खटकड़ कलां पहुंचे स्टेट अवार्डी और इंटरनेशनल साइक्लिस्ट बलराज चौहान


 

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर 108 किलोमीटर साइक्लिंग कर खटकड़ कलां पहुंचे स्टेट अवार्डी और इंटरनेशनल साइक्लिस्ट बलराज चौहान

28 सितम्बर-  क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर रविवार को स्टेट अवार्डी और इंटरनेशनल साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान ने एक अनूठा संदेश दिया। उन्होंने होशियारपुर से शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर खटकड़ कलां तक 108 किलोमीटर लंबी साइक्लिंग यात्रा पूरी कर देशभक्ति और श्रद्धा का संदेश दिया। खटकड़ कलां पहुंचकर चौहान ने शहीद-ए-आजम को नमन करते हुए उनके स्मारक पर श्रद्धा के फूल अर्पित किए। इस अवसर पर भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह केवल पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। "जब मैंने शहीद के घर की मिट्टी माथे से लगाई तो आत्मिक शांति और गर्व की अनुभूति हुई," चौहान ने कहा।उन्होंने आगे बताया कि वह लंबे समय से शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर खटकड़ कलां पहुंचकर श्रद्धांजलि देते रहे हैं, लेकिन इस बार पहली बार जन्म दिवस के अवसर पर भी उन्होंने वहां पहुंचकर देशभक्ति का संदेश दिया।चौहान ने नौजवानों से अपील की कि वे शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि आज देश जिन चुनौतियों से गुजर रहा है, उसमें युवाओं का कर्तव्य है कि वे शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ें, नशे और बुरी आदतों से बचें और देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहें। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी चौहान की इस देशभक्ति यात्रा का स्वागत किया और उनके जज्बे की सराहना की। चौहान ने विश्वास जताया कि अगर हर युवा अपने जीवन में शहीद भगत सिंह जैसे आदर्शों को अपनाए, तो भारत को विश्व में फिर से सर्वोच्च स्थान दिलाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...