शहीद भगत सिंह जयंती पर यूथ क्लब ने दी श्रद्धांजलि, फतेहगढ़ चौक पर हुआ लंगर वितरण
होशियारपुर। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शहीद भगत सिंह यूथ क्लब ने फतेहगढ़ चौक पर श्रद्धांजलि समारोह और लंगर का आयोजन कर उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और शहरवासी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहीद भगत सिंह और उनके साथियों की कुर्बानियों के कारण ही देश आज़ाद है और हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने यूथ क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को शहीदों के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विजय सांपला और शिअद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव तलवाड़ ने भी शिरकत की और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लंगर सेवा में भाग लिया। क्लब के प्रधान अरविंद बिंदरा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे महानायकों का देश पर अमिट योगदान है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में देशभक्ति और जागरूकता का संदेश फैलाना है।
इस अवसर पर एडवोकेट बी.एस. रियाड़, एडवोकेट दुष्यंत ओहरी, एडवोकेट दलजीत वालिया, प्रो. मनोज कपूर, डॉ. अमन कपूर, चेयरमैन राकेश सैनी, प्रो. पूजा वशिष्ट, डॉ. संदीप सूद, लायन विजय अरोड़ा, डॉ. प्रदीप ढिंगरा सहित अनेक समाजसेवी व नागरिक उपस्थित रहे।
यूथ क्लब द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शहीदों के बलिदान को याद करने और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रतीक बन गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें