शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) होशियारपुर नगर इकाई ने शहीद भगत सिंह चौक, होशियारपुर पर पुष्प अर्पित कर महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता दीप चंद जी, नगर अध्यक्ष ABVP होशियारपुर एवं अरविंद शर्मा जी, उपाध्यक्ष ABVP होशियारपुर ने की। जालंधर विभाग सहयोजक अंकित कुंद्रा, जो क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर सशक्त कर रहे हैं, विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। पारस बनोटा तथा कार्यकर्ता भास्कर शर्मा, बित्तू सिंह, आदित्य शाह, विशाल तंवर, हरप्रीत सिंह, पंकज, भानु, आयुष और वंश मनकोटिया भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर मंत्री भास्कर शर्मा ने कहा कि “ABVP शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर कार्य करती है। भगत सिंह का सपना एक जागृत, आत्मनिर्भर और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत भारत था। विद्यार्थी परिषद उसी विचारधारा को लेकर छात्रों के बीच कार्य कर रही है।”

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें