रोटरी क्लब मिड टाउन और कैपिटोल
अस्पताल की पहल – वर्ल्ड हार्ट डे पर मुफ्त हृदय रोग जांच कैंप
होशियारपुर, 26 सितम्बर
रोटरी क्लब हुशियारपुर मिड टाउन ने
समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ल्ड हार्ट डे को समर्पित रविवार को
अग्रवाल भवन हरियाणा रोड होशियारपुर में एक बड़ा मुफ्त हृदय रोग जांच कैंप आयोजित
किया। इस कैंप का आयोजन क्लब की ओर से कैपिटोल हॉस्पिटल जालंधर के सहयोग से किया
गया।
कैंप में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ
डॉ. सी.एस. पृथ्वी और डॉ. हरनूर सिंह पृथ्वी की अगुवाई में कैपिटोल अस्पताल की टीम
ने मरीजों की गहन जांच की। 110 से अधिक लोगों ने इस स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। कैंप में ईसीजी, ब्लड शुगर टेस्ट समेत अन्य अनेक
स्वास्थ्य जांच सुविधाएं बिल्कुल नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं। मरीजों को
आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर कैपिटोल अस्पताल जालंधर से
ए. सिंह कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जानकारी दी कि रोटरी क्लब के
आह्वान पर अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि जिन मरीजों को आगे इलाज की
आवश्यकता होगी, उन्हें
कैपिटोल अस्पताल में बेहद रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान किया जाएगा। कैंप के सफल आयोजन में रोटरी क्लब
हुशियारपुर मिड टाउन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें
अध्यक्ष अवतार सिंह, सचिव
इंद्रपाल सिंह सचदेवा, डी.पी.
कथूरिया, एच.एस.
ओबेरॉय, जगमीत
सिंह सेठी, संजीव
ओहरी, सतीश
गुप्ता, मनोज ओहरी, कुलजीत सिंह, राजेश गुप्ता, परवीन पालीअल, रजनीश गुलियानी, नीरज धीमान, एल.एन. वर्मा, विक्रम शर्मा, परवीन पब्बी, सतीश गुप्ता, राकेश कपूर, गोपाल वासुदेव, अमरजीत सिंह, अशोक कुमार, लोकनाथ वर्मा, जतिंदर कुमार और रोहित चोपड़ा शामिल
रहे। सभी सदस्यों ने मरीजों के पंजीकरण, व्यवस्था और सहयोग में अहम भूमिका
निभाई।
क्लब अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि
समाज में बढ़ते हृदय रोगों को देखते हुए समय-समय पर ऐसे जांच शिविर आवश्यक हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी रोटरी क्लब इसी तरह समाजहित के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में विशेष
योगदान करता रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें