रविवार, 28 सितंबर 2025

मोहल्ला कमालपुर में माता रानी की चौकी


मोहल्ला कमालपुर में माता रानी की चौकी
सामाजिक कार्यों के लिए काउंसलर ड्रिपल सैनी सम्मानित
संवाददाता, होशियारपुर
श्री रुद्र अवतार सेवा समिति कमालपुर की ओर से रविवार को मोहल्ला कमालपुर में माता रानी की चौकी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। चौकी के दौरान भजनों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और जनहित कार्यों में विशेष योगदान देने पर नगर निगम होशियारपुर के काउंसलर ड्रिपल सैनी को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि सैनी ने क्षेत्र में सफाई, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता अभियानों को नई दिशा देने के साथ-साथ जल निकासी, स्ट्रीट लाइटों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के समाधान हेतु अहम भूमिका निभाई है।
सम्मान समारोह में समिति के सदस्य नाहर, चेतन, सोहित, हिमांशु, मानव सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे। सभी ने कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए ऐसे जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है, जो केवल राजनीति नहीं बल्कि समाजसेवा को प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लें। कार्यक्रम का समापन माता रानी की भक्ति और समिति की ओर से उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...