शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : विधायक ब्रम शंकर जिम्पा
होशियारपुर, 28 सितंबर :
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी के जन्म दिवस पर आज विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर स्थित शहीद भगत सिंह चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और आम नागरिक भी उपस्थित थे।
विधायक जिम्पा ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने मात्र 23 वर्ष की आयु में हंसते-हंसते देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलते हुए नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें और शिक्षा, सेवा तथा देशभक्ति को जीवन का आधार बनाएं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि युवाओं को एक बेहतर भविष्य मिल सके।
इस मौके पर विधायक ने यह भी कहा कि शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस केवल श्रद्धांजलि का दिन नहीं बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव लाने का संकल्प दिवस है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर एक खुशहाल, समृद्ध और नशा मुक्त पंजाब के निर्माण में योगदान दें।
इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, पार्षद मुखी राम, एडवोकेट अमरजोत सैनी, भारत भूषण वर्मा, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद, अश्वनी छोटा व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें