शनिवार, 27 सितंबर 2025

नॉर्थ ज़ोन बैंक स्टाफ सोसायटी ने खड़कां स्कूल को दिए 5 पंखे


नॉर्थ ज़ोन बैंक स्टाफ सोसायटी ने खड़कां स्कूल को दिए 5 पंखे

होशियारपुर।
नॉर्थ ज़ोन बैंक स्टाफ कोऑपरेटिव सोसाइटी, थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड होशियारपुर ने समाजसेवा की एक मिसाल पेश करते हुए सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खड़कां (होशियारपुर) को 5 सीलिंग पंखे दान किए। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और पढ़ाई के माहौल को और अधिक अनुकूल बनाना है।
सोसायटी के मुख्य पदाधिकारी पी.एस. शर्मा एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी प्रीतम दास ने बताया कि शिक्षा संस्थानों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज का दायित्व है। सोसायटी के अध्यक्ष जोगदेव सिंह ने कहा कि यह छोटा-सा योगदान विद्यार्थियों के लिए बड़ा आराम लेकर आएगा और उन्हें गर्म मौसम में पढ़ाई करने में सहूलियत होगी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्ति प्रबंधक (एन.पी.ए.)  हरीश मनोचा, रिटायर्ड चीफ़ मैनेजर के.सी. शर्मा, रिटायर्ड मैनेजर एस.बी.आई. प्रीतम दास, निदेशक संत लाल और कोषाध्यक्ष डी.पी. शारदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जोगा सिंह, राकेश हीरा, कंता सोढ़ी, अशोक शर्मा और हरभजन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।विद्यालय के प्रधानाचार्य तरलोचन सिंह ने सोसायटी के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों को इस प्रकार के सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से न केवल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी जाता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियों को और आगे बढ़ाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण प्रदान किया जा सके।यह पहल समाज और शिक्षा जगत के बीच सहयोग की सशक्त कड़ी है, जो अन्य संस्थाओं को भी प्रेरित करेगी।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...