मंगलवार, 30 सितंबर 2025

गुरु नानक इंटरनेशनल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन जे. एस. आहलूवालिया ने अज्जोवाल स्कूल के इंचार्ज के साथ कंपटीशन मुकाबलो की तैयारी करवाने हेतु चर्चा की


गुरु नानक इंटरनेशनल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन जे. एस. आहलूवालिया ने अज्जोवाल स्कूल  के इंचार्ज के साथ कंपटीशन मुकाबलो की तैयारी करवाने हेतु चर्चा की

होशियारपुर 30-सितंबर : गुरु नानक इंटरनेशनल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन जे. एस. आहलूवालिया ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के इंचार्ज अमरीक सिंह तथा अन्य अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उन्हें कंपटीशन मुकाबलो के लिए तैयारी करवाने हेतु किए जाने वाले प्रयासों संबंधित विशेष चर्चा की। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान समाज सेवक बहादुर सिंह सुनेत तथा सिमरन कौर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। श्री आहलूवालिया ने कहा कि उनके ट्रस्ट का प्रयास है कि बच्चों को इस प्रकार से शिक्षित किया जाए कि वह आगे चलकर अपने पैरों पर खड़े हो सके। इसके लिए छोटी क्लासों से ही प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट बच्चों की कंपटीशन पेपरों की तैयारी के लिए हर संभव सहायता करने को तैयार है। उन्होंने स्कूल प्रमुख से कहा कि वह उन्हें उन बच्चों की सूची दें जो बच्चे किसी कारणवश आठवीं कक्षा के बाद स्कूल में पढ़ाई जारी नहीं रख पाते। इन बच्चों को ढूंढ कर उनको फिर से पढ़ाई के साथ जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि प्रीत नगर के बच्चों के लिए स्कूल के बाद पढ़ाई हेतु विशेष प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों का लक्ष्य ऊंचा होना चाहिए और उसकी प्राप्ति के लिए अध्यापकों और बच्चों को पूरी मेहनत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में जो शिक्षा दी जाती है उसके साथ  कोई फेरबदल नहीं कर सकते। आज स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। बच्चों के लिए पढ़ाई का माहौल बना हुआ है। अगर एक बच्चा भी ऊंचे पद पर पहुंचता है तो वह दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनता है। इस मौके पर स्कूल इंचार्ज अमरीक सिंह ने कहा कि स्कूल ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करता है। वह प्रयास करेंगे कि अधिक से अधिक बच्चे कंपटीशन एग्जाम की तैयारी के लिए आगे आए। इस मौके पर स्कूल की तरफ से श्री जे.एस.आलूवालियां, बहादुर सिंह सुनेत  तथा सिमरन कौर को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर उपेन्द्र सिंह ,अनु आनंद.संगीता सैनी,मोनिका, सुकृति कश्यप,अर्चना तथा मनीषा सैनी भी मौजूद थे। फोटो कैप्शन: चेयरमैन जे.एस.आहलूवालिया को स्मृति चिन्ह देते स्कूल स्टाफ के सदस्य।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...