सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढोलबाहा में पीटीएम का आयोजन
होशियारपुर (,....), 17 अक्तूबर —
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढोलबाहा में आज अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। स्कूल इंचार्ज सुभाष शर्मा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति और अनुशासन संबंधी जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की।
बैठक में अध्यापक विपिन, नन्नीत, अंजना, सीमा, मधु बाला, दीपिका, प्रीति बाला, रंजीत कौर, रीमा, रंजीत सिंह और गुरमीत कौर ने अभिभावकों से बातचीत करते हुए विद्यार्थियों को घर पर नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
इंचार्ज सुभाष शर्मा ने बताया कि पीटीएम का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच मजबूत संवाद स्थापित करना है, ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा सके। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को डिजिटल लर्निंग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी प्रेरित करें। बैठक का समापन अभिभावकों के सुझावों और शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ हुआ।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें