शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का लिया जायजा-    राजस्व अधिकारियों के साथ मासिक बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा की-    बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के कार्य़ में तेजी लाने के दिए निर्देश-    अधिकारियों को पारदर्शी व समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करने के आदेश

होशियारपुर, 17 अक्तूबरः डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज जिला स्तर पर राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु राजस्व अधिकारियों के साथ मासिक बैठक की। बैठक में विभिन्न राजस्व संबंधी मामलोंयोजनाओं और लंबित कार्यों की गहन समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

      बैठक में ईजी रजिस्ट्रेशन और मुकेरियां तहसील कांप्लेक्स के नवीनीकरण संबंधी प्रगति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही ‘मेरा घर मेरे नाम’ स्कीम की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली गई।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन से जुड़ी रिकवरी का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने लंबित भूमि राजस्व बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण के चल रहे मामलों की स्थिति रिपोर्टखसरा-वाइज मैपिंगमुसावी- कैडस्ट्रल डिजिटाइजेशनजमाबंदीडिजिटल क्रॉप सर्वे तथा ईजी जमाबंदी सेवाओं (ऑनलाइन सेवाएंम्यूटेशनरपटफर्द बदरबैंक लॉगिन आईडी बनाने आदि) की समीक्षा की गई।

 

बैठक में उन्होंने एस.डी.एम्ज को निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के कार्य़ में और तेजी लाई जाए और फसल खराबे के लाभार्थियों के खातों में मुआवजा राशी डाली जाए। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग की सभी सेवाएं आम जनता को सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि ऑनलाइन सेवाओं जैसे ईजी रजिस्ट्री और ईजी जमाबंदी का अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचे। इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारी से कार्य करें। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, एस.डी.एम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, एस.डी.एम दसूहा कंवलजीत सिंह, एस.डी.एम मुकेरियां अंकुल महेंद्रू, एस.डी.एम. गढ़शंकर संजीव कुमार, डी.आर.ओ अमनदीप चावला के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...