
रंगोली बना व दीप प्रज्वलित कर दिया ग्रीन दिवाली का संदेश
होशियारपुर 18 अक्टूबर (। ): सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में दीपावली त्यौहार के संबंध में लेक्चरर अमनदीप कौर की अध्यक्षता में अध्यापको तथा विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर तथा दीप प्रज्वलित कर सभी को ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश दिया | इस मौके पर बच्चों ने तरह-तरह से अपनी कक्षाओं को सजाया | इस दौरान इको क्लब इंचार्ज संगीता सैनी ने कहा कि हमें अपने दिन त्यौहार पौधा रोपण करके मनाने चाहिए क्योंकि पर्यावरण की सम्भाल करना हमारा कर्तव्य है| उन्होंने कहा कि पौधे हमसे कुछ लेते नहीं है बल्कि जीवन भर हमें कुछ ना कुछ देते रहते हैं |इंसान और पौधों का संबंध सारी उम्र बना रहता है |उन्होंने कहा कि भारत त्योहारों का देश है| इसलिए अगर हम सभी त्योहारों को हरियाली के साथ जोड़कर मनाए तो वातावरण को शुद्ध रखा जा सकता है |उन्होंने कहा कि ग्रीन दीपावली केवल कागजों तक ही सीमत नहीं रहनी चाहिए| शिक्षक वर्ग होने के नाते हमारा यह फर्ज बनता है कि हम बच्चों को भी ग्रीन दिवाली के साथ जोड़े|उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में जहां तक संभव हो सके दूसरों की मदद करनी चाहिए ताकि हम सबके जीवन में रोशनी फैला सके| उन्होंने अपने साथी अध्यापकों से अपील की कि वह जितने भी पौधे लगाए उनकी देखभाल जरूर करें ताकि वह बड़े होकर पेड़ का रूप धारण कर सके |इस मौके पर सुकृति कश्यप, अर्चना, संगीता सैनी,मोनिका,मनीषा सैनी,गुरदीप कौर, रजनीश आदि भी उपस्थित थे|फोटो कैप्शन :दीपावली के मौके पर विद्यार्थियों द्वारा बनाई रंगोली के साथ स्टाफ सदस्य।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें