शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में अध्यापक अभिभावक मीटिंग


सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में  अध्यापक अभिभावक मीटिंग

होशियारपुर 17अक्टूबर(। ): सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में  अध्यापक अभिभावक मीटिंग का स्कूल इंचार्ज अमरीक सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य मैडम सुमन बहल  विशेष तौर पर पहुंची। इस मौके पर अभिभावकों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है। सरकारी स्कूलों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। अगर गांव वासी तथा स्टाफ सदस्य किसी चीज की कमी महसूस करते हैं तो वह उनके ध्यान में लाए। स्थानीय विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा से अनुरोध करके वह उस कमी को पूरा करवाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से किसी भी तरह से कम नहीं है।  सरकारी स्कूलों में प्रत्येक सुविधा दी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह समय-समय पर स्कूल अध्यापकों से संपर्क साध कर बच्चों की पढ़ाई के बारे में जरूर पता करते रहें। उन्होंने कहा कि बहुत से आई. ए. एस. अधिकारी सरकारी स्कूलों में ही पढ़े लिखे हैं। इस दौरान उन्होंने अध्यापकों से भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर विस्तृत चर्चा की। मौके पर लेक्चरर संदीप कुमार सूद,मैडम सुकृति कश्यप,अर्चना,राजिंदर कौर,मनजीत कौर,संगीता सैनी,मोनिका,सीमा हांडा सहित स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...