शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री मान के भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान की तारीफ क्यों न हो-लक्ष्मीकांता चावला


मुख्यमंत्री मान के भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान की तारीफ क्यों न हो-लक्ष्मीकांता चावला 

जो आप सरकार ने मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान चलाया है वह निश्चित ही प्रशंसनीय है। पिछली सरकारें छोटे दर्जे के कर्मचारियों को पकड़कर भ्रष्टाचार के केस में अंदर करती थीं, लेकिन यह पहली सरकार है जिसने आईजी से लेकर अपने मंत्रियों, विधायकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को भी अगर भ्रष्टाचार में लिप्त पाया है तो उन्हें जेल भेजा है। ऐसा नहीं किया गया कि घड़े की मछलियां तो झटक ली जाएं और बड़े बड़े मगरमच्छ बाहर घूमते रहें। राजनीतिक मतभेद जो भी हों, इसको छोड़कर आज एक तो समाज की सेहत के लिए आवश्यक है कि सभी लोग भ्रष्टाचार विरोधी कदमों की सराहना करें और स्वयं भी यह संकल्प लें कि न वे भ्रष्टाचार करेंगे और कोई उनको रिश्वत लेने के लिए तंग करता है तो उसका भी खुलकर विरोध करेंगे।
वैसे तो हालत यह है कि चौक चौराहों से लेकर रेलगाड़ी के डिब्बों में यह भ्रष्टाचार खून के कैंसर की तरह फैला हुआ है। अगर हर व्यक्ति स्वयं को सुधार ले और एक एक भ्रष्टाचारी को पकड़वाने में मदद करे तब हमारे देश का ढांचा सुधर सकता है। हम नारे तो राम राज्य लाने की करते हैं , लेकिन जब तक भ्रष्टाचार है राम राज्य नहीं आ सकता। वैसे तो रावण के राज्य में भी भ्रष्टाचार नहीं था। हम राम जी के वंशज भारत से सभी बुराइयों को समाप्त करें।



 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...