माता पिता की सेवा के बिना भगवान् की सेवा अधूरी : खन्ना
सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत कार्यक्रम का आयोजन
होशियारपुर 17 अक्टूबर () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा के बिना भगवान् की सेवा अधूरी है।
उपरोक्त विचार खन्ना ने सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि आधुनिक युग में युवा पीढ़ी व्यस्तता की कारण सर्वोपरि कर्तव्य माता पिता की सेवा से दूर होती जा रही है। खन्ना ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जुड़े रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम जीवन में जितनी भी प्रगति कर जाएँ परन्तु यदि हम अपने माता पिता की सेवा नहीं करते तो हमारी प्रगति के मायने साकार नहीं होते। खन्ना ने कहा कि माता पिता का आशीर्वाद मिल जाये तो इंसान भगवान की कृपा का पात्र बनता है। खन्ना ने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे अपने माता पिता की सेवा करें जिससे उनको अपने माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनकी प्रगति के रास्ते खुलेंगे । इस मौके खन्ना ने माता पिता की संभाल और सेवा करने वाले अतुल शर्मा, मधुसूदन विज एवं सतविंदर सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर एस.पी. दीवान, अवतार सिंह कंग, आनंद अग्रवाल, नरेश भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें