अज्जोवाल
क्लस्टर स्कूल की मैनेजमेंट कमेटियों की एक दिवसीय ट्रेनिंग
होशियारपुर 5 अक्टूबर (। ): जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ललिता
अरोड़ा के निर्देशानुसार क्लस्टर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल की स्कूल
मैनेजमेंट कमेटियों की एक दिवसीय ट्रेनिंग सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल
में करवाई गई। इसमें सरकारी एलीमेंट्री स्कूल अज्जोवाल, सलवाड़ा, बस्सी गुलाम
हुसैन, कक्को,प्रीत नगर, भागोवाल, सैचा, बसी सियाला व सराई, सरकारी हाई
स्कूल बस्सी गुलाम हुसैन, सरकारी हाई स्कूल भागोवाल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल की स्कूल
मैनेजमेंट कमेटियों के सदस्यों ने भाग लिया। इन कमेटियों को ब्लॉक रिसोर्स
कोऑर्डिनेटर रिंपल कुमार ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल की
बेहतरी और शिक्षा के स्तर को ऊंचा ले जाने के लिए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। कमेटी के सदस्यों को पता होता है कि उनके गांव के
स्कूल में किस चीज की जरूरत है। इसके लिए वह शिक्षा विभाग के साथ-साथ
जनप्रतिनिधियों के साथ बात करके उसके लिए प्रयास कर सकते हैं। मौके पर मैडम सुमन बहल ने कहा कि पंजाब सरकार
शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए हर कमी को पूरा कर रही है आज स्कूलों में सभी मूलभूत
सुविधाएं प्रदान की जा चुकी है। कोई भी स्कूल
ऐसा नहीं है जहां पर लाखों रुपए के काम ना चल रहे हो। उन्होंने कहा कि कमेटी
सदस्यों को स्कूल में बन रही इमारत की गुणवत्ता के बारे में जानकारी रखनी चाहिए जो
पैसा जिस चीज के लिए सरकार द्वारा भेजा जाता है वह उस चीज पर लगना चाहिए। पिछले समय
के दौरान सरकार ने स्कूलों में अध्यापकों को भी बड़े स्तर पर नियुक्त किया है।
अज्जोवाल स्कूल में हुनर शिक्षा का भी प्रबंध किया गया है। हमें इस बात का प्रयास
करना चाहिए कि हमारे तथा हमारे आसपास रहने वाले लोगों के बच्चे सरकारी स्कूलों में
दाखिला ले। इस मौके पर समाज सेवी बहादुर सिंह सुनेत ने कहा कि बहुत से आईएएस
अधिकारी सरकारी स्कूलों से पढ़कर ही आगे बढ़े हैं हमें इस बात का प्रयास करना होगा
कि हमारे स्कूलों के बच्चे आईएएस, पीसीएस,इंजीनियर,डॉक्टर आदि
बने। इसके लिए उन्हें विशेष तौर पर सिखलाई दी जा
सकती है। इस मौके पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के इंचार्ज अमरीक सिंह, सेंटर हेड टीचर बलवीर कुमार, कमलजीत बहल, राजन सैनी, मुख्य अध्यापक हरीश शर्मा मुख्याध्यापिका रजनी, प्रवीण कुमार अभी भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें