रविवार, 5 अक्टूबर 2025

योग धर्म सबसे उत्तम, बाकी सब बातें माया की- आचार्य चंद्र मोहन


योग धर्म सबसे उत्तम, बाकी सब बातें माया की- आचार्य चंद्र मोहन

होशियारपुर 5 अक्टूबर : योग साधन आश्रम मॉडल टाउन में साप्ताहिक सत्संग के दौरान भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए मुख्य आचार्य चंद्र मोहन जी ने कहा कि प्रभु जी ने हमें योग का मार्ग दिखलाया है और हमें गलत मार्ग पर चलने से रोका है।  माया और मोह में फंस कर हम गलत रास्ते पर चले जाते हैं। अज्ञान और मोह बहुत बुरी चीज है। यह हमें धर्म से भी विमुख कर देती है।  हम सब का फर्ज है कि हम ज्ञान का प्रचार करें। अच्छे कर्म करके हम भगवान की कृपा को प्राप्त कर सकते हैं।  भगवान कृष्ण ने कहा था कि योग धर्म सबसे उत्तम है।  बाकी सब बातें माया की तरफ ले जाने वाली है।  योग एक बहुत भारी साइंस है। अन्य विज्ञान तो समय के साथ बदलता रहता है परंतु योग विद्या ज्ञान किसी काल या देश में सदा एक जैसा रहता है। योग विद्या जब से सृष्टि बनी है तब से चल रही है।  योग सृष्टि के अंत तक रहेगा।  हठयोग के साधन हर युग में लाभदायक रहे हैं और आगे भी रहेंगे।  योग के साधन ऋषियों ने बनाए हैं।  जो हर देश हर धर्म के लोगों के लिए एक समान रहेंगे।  अगर हम भ्रम में फंसकर इधर-उधर भटके तो हमारा जीवन नष्ट हो सकता है। शारीर को स्वस्थ रखने के लिए योग में शुद्धी के साधन व आसन बतलाये है। कौन कह सकता कि उसे शरीर और मन की शुद्धि नहीं चाहिए। मन को सुखी रखने के लिए योग में 5 यम और पांच नियम बतलाये है। अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, व अपरिग्रह पांच यम हैं। शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान पांच नियम हैं। जिसके मन में संतोष है वह आराम से सोएगा। अपने काम के लिए मेहनत करना तप है।  डॉक्टर बनने के लिए भी पढ़ाई रूपी तप करना पड़ता है।  स्वाध्याय के लिए हमें ग्रंथ पढ़ने चाहिए।  अहंकार से बचने के लिए हमें ईश्वर प्रणिधान करना होगा।  मनुष्य भगवान के हाथ में कठपुतली है तो फिर अहंकार किस बात का। भक्ति हमारे मन को दृढ़ करती है और वहम मन को कमजोर करते हैं। कई प्रकार के वहमो ने हिंदू धर्म को कमजोर करने का प्रयास किया है। इससे बचना होगा। कर्मों का फल हमको भोगना ही होगा। 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...