होशियारपुर एक्सप्रेस – होशियारपुर की हर खबर सबसे पहले होशियारपुर एक्सप्रेस आपके शहर होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों की हर बड़ी और छोटी खबर का भरोसेमंद ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है।
रविवार, 5 अक्टूबर 2025
विधवाओं व बेघर महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए मान सरकार वचनबद्ध : करमजीत कौर
विधवाओं व बेघर महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए मान सरकार वचनबद्ध : करमजीत कौर
होशियारपुर, 5 अक्तूबर:
जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विधवाओं और बेघर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विशेष सहायता योजना की घोषणा की है।
करमजीत कौर ने बताया कि इस योजना के तहत कुल 1170 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। अगस्त माह तक लगभग 6.66 लाख महिलाओं को 593.14 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी करेगी।
चेयरपर्सन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की संवेदनशील सोच और समाज के हर वर्ग के विकास के प्रति समर्पण ने पंजाब को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य विधवाओं और बेघर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है।
चेयरपर्सन करमजीत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि जिला स्तर पर भी इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे ताकि पात्र लाभार्थियों तक सहायता शीघ्र पहुंचे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!
देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...
-
भारतीय डाक विभाग ( India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक ( GDS) , ब्रांच पोस्टमास्टर ( BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर ( ABPM) पदों पर...
-
भारतीय रेलवे ने युवाओं के लिए शानदार अवसर जारी किया है। इस भर्ती में कुल 4500 पद विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों में निकाले गए ह...
-
भारतीय नौसेना ( Indian Navy) ने युवाओं के लिए शानदार अवसर प्रस्तुत किया है। इस भर्ती में ट्रेड्समैन मेट , क्लर्क और स्टोरकीपर के कुल 9...
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें