शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है दशहरा: डॉ. रवजोत सिंह


हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है दशहरा: डॉ. रवजोत सिंह

4 अक्तूबरः स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कस्बा हरियाना में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पावन पर्व का आनंद लिया। डॉ. रवजोत सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार हमें सच्चाई, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, साहस और मर्यादा का आदर्श उदाहरण है, जिनसे हर युग में समाज को नई दिशा मिली है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज के समय में समाज को आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता की सबसे अधिक आवश्यकता है। दशहरा जैसे पर्व न केवल धार्मिक उत्सव हैं, बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का भी प्रतीक हैं। उन्होंने आशा जताई कि प्रभु श्रीराम की कृपा से हर घर में खुशहाली और समृद्धि आएगी। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है और आने वाले समय में भी जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...