शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा के संबंध में 6 को आधे दिन की छुट्टी घोषित


भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा के संबंध में 6 को आधे दिन की छुट्टी घोषित

-    जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के सरकारी/एडिड/प्राइवेट स्कूल कालेज व शैक्षणिक संस्थाओं को बाद दोपहर छुट्टी करने का दिया आदेश

होशियारपुर, 4 अक्टूबर: जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के संबंध में 6 अक्टूबर को जिले में निकाली जाने वाली विशाल शोभा यात्रा के संबंधी जिले के सभी स्कूलों, कालेजों, शैक्षणिक संस्थाओं( सरकारी/एडिड/प्राइवेट) में बाद दोपहर आधे दिन की छुट्टी की घोषणा के आदेश जारी किए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने आम जनता की धार्मिक भावनाओं को मुख्य रखते हुए यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत जारी किया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...