प्राइवेट स्कूलों में भी लागू होगा
बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम : ललिता अरोड़ा
होशियारपुर।
शिक्षा विभाग द्वारा करवाए गए बिजनेस
ब्लास्टर प्रोग्राम सेमिनार के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी शिक्षा) ललिता
अरोड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनमें उद्यमिता की भावना
जगाने के लिए यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक इस
योजना के तहत केवल सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को ट्रेनिंग दी गई थी, लेकिन अब जिले के प्राइवेट स्कूलों में
भी इसे लागू किया जा रहा है। स्थानीय ट्रिपल एम इंस्टिट्यूट में
आयोजित इस सेमिनार में डीईओ ललिता अरोड़ा ने प्राइवेट स्कूलों के मुखियों और
अध्यापकों को संबोधित करते हुए बताया कि बिजनेस ब्लास्टर का मकसद छात्रों को नौकरी
तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। उन्होंने सेल्फ एंप्लॉयमेंट के
महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ व्यावसायिक
कौशल विकसित करें तो भविष्य में वे दूसरों के लिए भी रोजगार का मार्ग प्रशस्त कर
सकते हैं। इस अवसर
पर रिसोर्स
पर्सन्स लवजिंदर सिंह, अमनदीप
कौर, कमलजीत
कौर, गुरनाम
सिंह और रिंकू सिंह ने उपस्थित अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विस्तार से
बताया कि किस प्रकार बच्चों में नए-नए विचारों को प्रोत्साहित करके छोटे-छोटे
व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स शुरू करवाए जा सकते हैं और उन्हें सफल बनाया जा सकता है। प्रो. मनोज कपूर, राकेश फूल सहित कई शिक्षाविद इस मौके
पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले अध्यापकों ने कहा कि बिजनेस ब्लास्टर
प्रोग्राम विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़ाकर व्यावहारिक जीवन की ओर
ले जाएगा। यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें भविष्य में
आत्मनिर्भर और सफल उद्यमी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें