आदमवाल स्कूल में करवाई
साइंस सेमिनार के तहत ब्लॉक स्तरीय डिबेट प्रतियोगिता
3 अक्टूबर :सरकारी
हाई स्कूल आदमवाल ब्लॉक होशियारपुर 2 बी में राज्य
साइंस सेमिनार के तहत ब्लॉक स्तरीय डिबेट प्रतियोगिता नोडल अधिकारी करण शर्मा, कोऑर्डिनेटर अशोक कालिया तथा मुख्य अध्यापिका
श्रुति शर्मा की देखरेख में करवाई गई। इस प्रतियोगिता में होशियारपुर 2बी के स्कूलों के आठवीं से दसवीं कक्षा तक के
विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यार्थी को क्वांटम एज बिगिंस पोटेंशियल
एंड चैलेंजस विषय पर बोलने के लिए 6 मिनट का समय
दिया गया। प्रत्येक विद्यार्थी ने क्वांटम थ्योरी, इसके महत्वपूर्ण पहलुओं तथा होने वाले नुकसान के
ऊपर चर्चा की। बच्चों ने अलग-अलग एडस का प्रयोग किया। प्रतियोगिता की जजमेंट के लिए मुख्य
अध्यापक हरीश शर्मा, राजेंद्र पाल तथा मैडम आईरीना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें परमिंदर कौर सरकारी सीनियर सेकेंडरी
स्कूल वसी कला ने पहला, अंसुमन सरकारी हाई स्कूल चगरा ने दूसरा तथा
कनिका शर्मा सरकारी हाई स्कूल आदमबाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी के साथ-साथ क्रमशः 1000 ,500 तथा 300 रुपये के नगद
पुरस्कार भी दिए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों तथा उनके गाइड अध्यापकों
को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर
साइंस अध्यापिका रविंद्र कौर, पूनम बाला तथा
रूपिंदर कौर के साथ-साथ आदमबाल स्कूल के स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें