होशियारपुर, 6 अक्तूबर: पंजाब के
स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज संत बाबा शाम सिंह बैंसतानी वालों की
तीसरी बरसी समारोह में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने गुरु
महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि ऐसे महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को
एकता, प्रेम और सेवा का मार्ग दिखाती हैं।
डॉ. रवजोत सिंह ने
कहा कि संत महापुरुष हमेशा मानवता की भलाई के लिए कार्य करते हैं और उनकी दी हुई
सीख समाज को बेहतर दिशा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि संत बाबा शाम सिंह जी का
जीवन त्याग, विनम्रता और सेवा का प्रतीक रहा है, जिनकी याद आज भी
लोगों के दिलों में बसती है।
इस मौके पर सरपंच
संतोष सिंह, नंबरदार अवतार सिंह, सुरिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, सरपंच परविंदर सिंह सज्जणां, अमरतेज सिंह, गुरपाल सिंह सहित
बड़ी संख्या में संगत ने हाज़िरी लगाई और महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का
संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें