सोमवार, 6 अक्टूबर 2025

'युद्ध नशे के विरुद्ध' के अंतर्गत टांडा की चंडीगढ़ कालोनी में नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा


स्थानीय निवासियों ने पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ कार्रवाई की सराहना की

होशियारपुर/टांडा, 6 अक्टूबरः पंजाब सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए 'युद्ध नशे के विरुद्धअभियान के अंतर्गत नशे के खात्मे और नशा तस्करों की ओर से किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए होशियारपुर पुलिस ने टांडा के सिविल प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई की। सिविल व पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के अंतर्गत चंडीगढ़ कालोनी (डाला, टांडा) में वक्फ बोर्ड के साथ मिलकर 281 मरब्बा गज खसरा नंबर 38,40,41,42 जगह पर वक्फ बोर्ड की जमीन पर किए गए अनधिकृत निर्माण को आज ढहा दिया। यह अवैध निर्माण 1 दोषी की ओर से किया गया थाजिस पर 11 एफ.आई.आर दर्ज है, और सभी एन.डी.पी.एस संबंधित है मामलों की और इसी मामले में दोषी जेल में है। 

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने बताया कि वक्फ बोर्ड की ओर से इस अवैध निर्माण को ढहाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि दोषी आपराधिक प्रवृति की थी, इस लिए भारी संख्या में पुलिस बल कार्रवाई के दौरान मौजूद था। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सर्बजीत कौर उर्फ रोडी पत्नी सरुप लाल निवासी वार्ड नंबर 8 चंडीगढ़ कालोनी, टांडा के खिलाफ की गई है।

       एस.एस.पी ने दोहराया कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर होशियारपुर पुलिस की ओर से नशे और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि या तो नशा तस्करी छोड़कर कोई और काम कर लेंया सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

        उन्होंने बताया कि इन तस्करों से स्थानीय लोग बहुत परेशान थेजिसके लिए उन्होंने पंजाब सरकार की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों ने कहा कि वे पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में नशे को खत्म करने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों का स्वागत करते हैं। इस दौरान उनके साथ एस.पी मेजर सिंह, डी.एस.पी दविंदर सिंह, एस.एच.ओ टांडा गुरिंदरजीत सिंह के अलावा ई.ओ वक्फ बोर्ड, डयूटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...