शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025

जल संरक्षण समय की मांग, हम सबको करना होगा जल संरक्षित : खन्ना



जिला रेडक्रॉस संस्थान में खन्ना ने तकनीकी शिक्षा ले रहे छात्रों को किया जागरूक
होशियारपुर 10 अक्टूबर  () पूर्व सांसद एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने जिला रेडक्रॉस संस्थान में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके खन्ना ने कहा कि पृथ्वी से निरंतर कम हो रहे भूजलस्तर को रोकना बहुत जरुरी है क्यूंकि जल का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। जल संरक्षण की शुरुआत यदि शिक्षा के साथ हो तो इसके बहुत प्रभावशाली परिणाम मिलेंगे। खन्ना ने कहा कि जल संरक्षण आज समय की मांग है और हम सबको जल संरक्षण के प्रति विशेष ध्यान रखना होगा ताकि जल व्यर्थ न हो। हमें रोजमर्रा के काम काज में प्रयोग होने वाले जल को व्यर्थ होने से बचाना होगा। यह केवल एक व्यक्ति या कुछ व्यक्तियों के करने से नहीं होगा बल्कि हर देशवासी को जल संरक्षण को अपना पहला कर्त्तव्य बनाना होगा तभी जल की कमी से भविष्य में पैदा होने वाले गंभीर हालातों से बचा जा सकता है। खन्ना ने समाज से अपील की कि आओ हम सब मिलकर यह शपथ लें कि जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर अपने भविष्य को सुरक्षित करें। इस मौके पर जिला रेडक्रॉस वाईस चेयरमैन राजीव बजाज, सचिव मंगेश सूद, संयुक्त सचिव अदित्तया राणा भी उपस्थित थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...