रविवार, 12 अक्टूबर 2025

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढोलबाहा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन


युवा सेवाएं विभाग के निर्देशन में छात्रों ने दिखाई सेवा भावना

होशियारपुर (ढोलबाहा), 12 अक्तूबर 2025 — सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढोलबाहा में 6 अक्तूबर से प्रारंभ हुआ सात दिवसीय एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) शिविर आज सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर युवा सेवाएं विभाग, होशियारपुर के सहायक निदेशक प्रीति कोहली के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस एक सप्ताह के शिविर में स्वयंसेवकों ने सामाजिक सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।

शिविर के संचालन में एनएसएस प्रभारी सुभाष शर्मा और सहयोगी शिक्षकों विपिन कौशल, प्रीति बाला, संदीप कौर, सुनीता कुमारी, गुरमीत कौर, राकेश कुमार (कैम्पस मैनेजर), नवनीत सिंह और दीपिका मैडम का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों ने गांवों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाया, नशा मुक्ति और जल संरक्षण पर रैलियाँ निकालीं तथा पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताएं भी आयोजित कीं।सहायक निदेशक युवा सेवाएं प्रीति कोहली ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस शिविर युवाओं को समाज के प्रति संवेदनशील बनाता है और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

विद्यालय प्राचार्य ने शिविर की सफलता पर स्वयंसेवकों व सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।समापन समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में एक्सियन कॉरपोरेशन लुधियाना के बलजिंदर सिंह, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर गुरप्रीत सिंह और  रजनीश कुमार गुलियानी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों की अनुशासन और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में सहयोग, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त बनाता है।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे भविष्य में भी समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए अपना योगदान देते रहेंगे। सात दिन तक चले इस शिविर ने ढोलबाहा के युवाओं में नई ऊर्जा, जिम्मेदारी और सेवा भावना का संचार किया।

 


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...