रोटरी क्लब ने की चब्बेवाल में 7 नवंबर को लगने वाले फ्री आई चेकअप व ऑपरेशन कैंप की तैयारियों पर चर्चा
होशियारपुर, 25 अक्तूबर —
रोटरी क्लब की एक विशेष बैठक क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अवतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आगामी निशुल्क नेत्र जांच एवं नेत्र ऑपरेशन शिविर की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। यह शिविर 7 नवंबर को गांव चब्बेवाल में लगाया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस कैंप में आने वाले सभी मरीजों को फ्री दवाई, भोजन और चश्मे प्रदान किए जाएंगे ताकि किसी भी जरूरतमंद को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अवतार सिंह ने बताया कि यह सेवा शिविर रोटरी क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को दृष्टि से जुड़ी समस्याओं से राहत प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य में रोटरी क्लब वारविक इंग्लैंड, पूर्व प्रधान रोटेरियन बिल जसपाल और रोटेरियन गुरनंदन सिंह का विशेष सहयोग रहेगा, जो इस परियोजना के मुख्य सहयोगी हैं।
बैठक के दौरान सचिव इंदरपाल सिंह सचदेवा ने कैंप की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंप के लिए योग्य नेत्र विशेषज्ञों की टीम, आधुनिक जांच उपकरणों और पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था की जा रही है। मरीजों की सुविधा के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था भी की जाएगी।
बैठक में क्लब के सदस्य संजीव शर्मा, बिंदर सिंह, जेएस भोगल, विक्रम शर्मा, परवीन पब्बी, राकेश कपूर, जतिंदर कुमार, मनोज ओहरी, डीपी,कथूरिया, रोहित चोपड़ा, जगमीत सिंह सेठी, रजनीश गुलियानी, कुलजीत सिंह सैनी तथा जतिंदर दुग्गल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने कैंप को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया।रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि यह पहल न केवल जरूरतमंदों के जीवन में उजाला लाएगी, बल्कि समाज में सेवा भावना को भी सशक्त करेगी। क्लब ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस निशुल्क नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाएं और अपने परिजनों व परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।इस बैठक का समापन सेवा और समर्पण के नारे के साथ किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने आगामी कैंप को रोटरी क्लब की एक सफल और ऐतिहासिक पहल बनाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें