शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढोलबाहा में गणित–विज्ञान मेला, छात्रों ने शानदार मॉडलों से किया सभी को प्रभावित


सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढोलबाहा में गणित, विज्ञान, आर्ट्स एवं कॉमर्स मेला, छात्रों ने शानदार मॉडलों से किया सभी को प्रभावित

स्कूल इंचार्ज सुभाष शर्मा की देखरेख में हुआ आयोजन, शिक्षकों के सहयोग से छात्रों ने दिखाया नवाचार

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढोलबाहा में गणित, विज्ञान, आर्ट्स एवं कॉमर्स मेला बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। स्कूल के इंचार्ज सुभाष शर्मा की देखरेख में आयोजित इस मेले में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर आधारित इनोवेटिव मॉडल, चार्ट एवं प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, क्रिएटिविटी और सहयोग भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि छात्रों ने गणित और विज्ञान विषयों को रोचक ढंग से समझाने के लिए आकर्षक मॉडल तैयार किए। वहीं आर्ट्स और कॉमर्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स ने आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। मेले में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक सुरक्षा, अंतरिक्ष विज्ञान, जल संरक्षण, बिज़नेस मॉडल और कला–संस्कृति से संबंधित विषयों पर बेहतरीन प्रस्तुतीकरण दिए।

इस अवसर पर मेडम प्रीति बाला, सुनीता कुमारी, नवनीत ठाकुर और दीपिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया और पूरी तैयारी में उनका साथ दिया। शिक्षकों का कहना था कि ऐसे आयोजन छात्रों की आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ–साथ सीखने के नए अवसर प्रदान करते हैं।

मेले के दौरान स्कूल का समूचा स्टाफ उपस्थित रहा, जिसने छात्रों का हौसला बढ़ाया। स्कूल इंचार्ज सुभाष शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा, ताकि वे पढ़ाई के साथ–साथ नवाचार की ओर भी बढ़ सकें।

स्थानीय अभिभावकों एवं आगंतुकों ने भी बच्चों की मेहनत और रचनात्मक सोच की प्रशंसा की। इस सफल आयोजन ने स्कूल की अकादमिक और गतिविधियों में रुचि को एक नई दिशा प्रदान की है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...