ग्रीन स्कूल प्रोग्राम पर सेमिनार, 355 इको क्लब इंचार्जेस ने लिया भाग
(होशियारपुर): दसमेश गर्ल्स कॉलेज, मुकेरियां में पंजाब स्टेट काउंसल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अधीन डॉ. के.एस. बाठ (जॉइंट डायरेक्टर) और डॉ. मन्दाकनी (प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, ग्रीन स्कूल प्रोग्राम) के निर्देशों पर और जिला शिक्षा अधिकारी (सीनियर सेकेंडरी) ललिता अरोड़ा के मार्गदर्शन में मुकेरियां ब्लॉक के स्कूल प्रमुखों और अध्यापकों के लिए ग्रीन स्कूल प्रोग्राम पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उप
जिला शिक्षा अधिकारी अमनदीप शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में होशियारपुर ज़िला
कोऑर्डिनेटर श्री अशोक आलिया, रिसोर्स पर्सन श्री जगजीत सिंह, श्री रमनदीप सिंह, श्री अनुज वासुदेवा, श्री हरदीप कुमार और अन्य शिक्षाविद
उपस्थित थे। इस सेमिनार में मुकेरियां और दासुआ तहसील के 355 इको क्लब इंचार्जेस ने भाग लेकर
पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन स्कूल प्रोग्राम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ हासिल
कीं।
ग्रीन स्कूल प्रोग्राम (Green School
Program) एक
शैक्षिक और पर्यावरणीय पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, सतत विकास की भावना और प्राकृतिक
संसाधनों के सही उपयोग को बढ़ावा देना है। इस पहल के तहत स्कूलों को प्रेरित किया
जाता है कि वे अपने परिसर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और टिकाऊ बनाएं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि इस पहल
के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यावहारिक गतिविधियों और प्रोजेक्ट्स के माध्यम से
सिखाया जाएगा कि कैसे वे ऊर्जा, जल और संसाधनों की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा कचरा प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण इस प्रोग्राम
के प्रमुख घटक हैं।
उप जिला शिक्षा अधिकारी अमनदीप शर्मा
ने कहा, “ग्रीन
स्कूल प्रोग्राम न केवल पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देता है, बल्कि यह बच्चों को प्रकृति के प्रति
जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है। जब स्कूल स्वच्छ और हराभरे होंगे, तो बच्चे भी एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज
के निर्माण में योगदान देंगे।”
सेमिनार के अंत में सभी शिक्षकों और
इंचार्जेस ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने स्कूलों में इस कार्यक्रम को
सफलतापूर्वक लागू करेंगे और विद्यार्थियों को “प्रकृति का मित्र” बनने के लिए प्रेरित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें