गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025

चब्बेवाल विधानसभा हलके में सडक़ निर्माण पर 35.93 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं - विधायक इशांक कुमार



-पंजाब सरकार 2025-26 के दौरान सडक़ निर्माण पर 663 करोड़ रुपए खर्च करेगी

होशियारपुर, 9 अक्टूबर :
      पंजाब सरकार चब्बेवाल विधानसभा हलके में सडक़ों के नवीनीकरण पर 35.93 करोड़ रुपये खर्च कर रही है, यह जानकारी चब्बेवाल विधानसभा हलके से आप विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने साझा की और बताया कि राज्य में गांवों और शहरों को जोडऩे वाली सडक़ों के नवीनीकरण के तहत, पंजाब सरकार ने मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चब्बेवाल विधानसभा हलके की सडक़ों के लिए 35.93 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने आगे बताया कि इससे पहले होशियारपुर से लोकसभा मैंबर डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के प्रयासों के तहत जिले के बाकी हलकों के साथ-साथ चब्बेवाल हलके में कई प्रमुख सडक़ों का निर्माण किया गया है और अब बनने वाली सडक़ों से चब्बेवाल हलके में सडक़ों का मजबूत नेटवर्क स्थापित होगा, जिससे लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में आसानी होगी, समय की बचत होगी और वाहनों के रखरखाव में सुविधा होगी। विधायक डॉ. इशांक कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान मद 5054 आरबी-10 सडक़ों के तहत 781 किलोमीटर सडक़ों का काम पूरा कर लिया है, जिस पर कुल 503.02 करोड़ रुपये खर्च किए गए, वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 840 किलोमीटर सडक़ों के निर्माण पर 663 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है, जिसमें से 342 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सडक़ों और पुलों के निर्माण पर 190 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि चब्बेवाल विधानसभा हलके में सडक़ों को मजबूत करने के लिए पूरी योजना के तहत काम किया गया है, सबसे पहले उन सडक़ों की पहचान की गई जिनकी पिछले कई वर्षों से मुरंमत नहीं हुई थी और उसके बाद लोगों की मांग के अनुसार नई सडक़ों का खाका तैयार किया गया और अब उस योजना को 35.93 करोड़ रुपये खर्च करके क्रियान्वित किया जा रहा है। विधायक डॉ. इशांक कुमार ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे चब्बेवाल विधानसभा हलके में कई सडक़ों के माध्यम से लोग पंजाब से हिमाचल जाते हैं और इसी प्रकार हिमाचल से भी लोग पंजाब आते हैं, आने वाले समय में इन सडक़ों के माध्यम से व्यापार बढ़ेगा जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक डॉ. इशांक कुमार ने अंत में कहा कि सडक़ों की तरह ही विधानसभा हलके में अन्य विकास कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...