मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025

सोनिालिका की ओर से पंजाब हेल्थ सिस्टम को 12 एम्बुलेंसों का उपहार — स्वास्थ्य सुविधाएँ होंगी और सशक्त


सोनिालिका की ओर से पंजाब हेल्थ सिस्टम को 12 एम्बुलेंसों का उपहार स्वास्थ्य सुविधाएँ होंगी और सशक्त

होशियारपुर, 13 अक्टूबर 2025

सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (सोनिालिका ग्रुप) की ओर से पंजाब हेल्थ सिस्टम को 12 एम्बुलेंसें दान की गई हैं। इन एम्बुलेंसों को माननीय डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती आशीका जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. बलवीर कुमार को औपचारिक रूप से सुपुर्द किया गया।

यह महत्वपूर्ण पहल इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (सोनिालिका) के वाइस चेयरमैन श्री अमृत सागर मित्तल के दिशा-निर्देशों में चढ़दीकला पंजाबके नारे को साकार करने की दिशा में एक कदम है।

इस अवसर पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. स्वाति, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर भाटिया, सीनियर मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज सिविल अस्पताल डॉ. नवजोत सिंह, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. नेहा पाल, तथा सोनिालिका ग्रुप की ओर से श्री अक्षय सांगवान (डायरेक्टर डेवलपमेंट एंड कमर्शियल), श्री जे.एस. चौहान (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन) और श्री रजनीश संदल (हेड लीगल एंड पी.आर.) भी उपस्थित रहे।

डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती आशीका जैन ने इस अवसर पर कहा, “सोनिालिका द्वारा स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए किया गया यह योगदान सराहनीय है। इन एम्बुलेंसों के माध्यम से आपातकालीन सेवाएँ और अधिक तेज़ व प्रभावशाली बनेंगी। औद्योगिक संगठनों और सरकार के संयुक्त प्रयासों से ही हम स्वास्थ्य क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा सकते हैं।

सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. बलवीर कुमार ने कहा, “सोनिालिका की ओर से पंजाब हेल्थ सिस्टम को दी गई ये एम्बुलेंसें आपातकालीन सेवाओं में तेजी लाने और मरीजों तक समय पर सहायता पहुँचाने में अत्यंत लाभदायक सिद्ध होंगी।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने सोनिालिका ग्रुप के सामाजिक योगदान की सराहना की और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार की पहल से स्वास्थ्य क्षेत्र और अधिक मजबूत होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...