मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025

अंडर-15 महिला क्रिकेट ने होशियारपुर ने जालंधर को हराकर किया सेमी फाइनल में प्रवेशः डा.रमन घई


 होशियारपुर की ओर से भूमिका शर्मा, काशवी राणा, कप्तान ध्रुविका सेठ व उपकप्तान अन्नया ठाकुर ने किया शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर ()। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-15 महिला क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम ने जालंधर की टीम को 35 रनों से हराकर सेमी-फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि 35-35 ओवरों के इस मैच में जालंधर की टीम ने टॉस जीतकर होशियारपुर की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतारा। जिसमें होशियारपुर की टीम 34.4 ओवरों में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। होशियारपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए भूमिका शर्मा ने 29, काशवी राणा ने 25, अन्नया ठाकुर ने 11 रनों का योगदान दिया। जालंधऱ की ओर से गेंदबाजी करते हुए रेज़ल कौर संधू ने 6 तथा रितिका ने होशियारपुर के 1 खिलाड़ी को आउट किया। 35 ओवरों में जीत के लिए 123 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी जालंधर की टीम होशियारपुर की शानदार गेंदबाजी के आगे केवल 87 रन बनाकर ही आल आउट हो गई। जालंधर की ओर से सबसे ज्यादा रितिका ने नवाद 37 तथा गुरसिमरन ने 12 रन बनाए। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए उपकप्तान अन्नया ठाकुर ने जालंधऱ के 4 विकेट, अंशिका ने 3, कप्तान ध्रुविका सेठ ने 2 तथा काशवी राणा ने 1 खिलाड़ी को आउट किया। इस प्रकार होशियारपुर की टीम ने 35 रन से यह मैच जीतकर सेमी फाइनल मे प्रवेश कर लिया। खिलाड़ियों की इस जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत सिंह खेला ने समूह एसोसिएशन की ओर से टीम को बधाई देते हुए सेमी-फाइनल में प्रवेश करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर टीम कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक कोच निकिता कुमारी और जिला मुख्य कोच दलजीत सिंह, जूनियर कोच दलजीत धिमान, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा आदि ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर एचडीसीए के ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी के अलावा पूर्व खिलाड़ी नरेश कालू, पूजा, अंजलि, वंशिका व सुहाना ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पीसीए सलैक्टर गुरदीप मिन्हास विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर डा. घई ने बताया कि होशियारपुर का अगला सेमी फाइनल मैच 16 अक्टूबर को पटियाला व मुकसर जिला की विजेता टीम के साथ खेला जाएगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...