सोमवार, 13 अक्टूबर 2025

खन्ना से भेंट कर शिव चरण ने अमरीका में फंसे अपने बेटे को भारत वापिस लाने की लगायी गुहार


खन्ना से भेंट कर शिव चरण ने अमरीका में फंसे अपने बेटे को भारत वापिस लाने की लगायी गुहार
होशियारपुर 13 अक्टूबर () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता कि समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया। खुले दरबार में आदमपुर जालंधर के गाँव कालरा निवासी शिव चरण ने खन्ना के समक्ष अमेरिका में फंसे अपने बेटे गौतम नैय्यर को भारत सरकार की मदद से रिहा करवाकर भारत वापिस लाने की गुहार लगायी।
इस मौके शिव चरण ने बताया कि उसका लड़का गौतम नैय्यर बीते वर्ष अमेरिका गया था जहाँ पुलिस ने  उनके बेक़सूर लड़के को किसी कारण गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया की पिछले 2 माह से उनकी बात गौतम से नहीं हुई है। शिव चरण ने खन्ना से अपील की कि भारत सरकार कि मदद से गौतम को अमेरिका से रिहा करवाकर भारत सकुशल वापिस लाया जाए। खन्ना ने तुरंत अपने कार्यालय के माध्यम से इस मामले को केंद्रीय विदेश मंत्रालय के ध्यान में लाया। खन्ना ने पीड़ित पिता को आश्वासन दिया की भारत सरकार कि मदद से गौतम के सकुशल भारत लौटने कि पूरी उम्मीद है।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...