शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

विकास कार्यों की समीक्षा की, विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश


 

विकास कार्यों की समीक्षा की, विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश

होशियारपुर, 26 सितंबरः डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी पात्र व्यक्तियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने विभाग प्रमुखों से उनके कामकाज की जानकारी भी हासिल की।

      डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान एनकार्ड की बैठक को संबोधित करते हुए जिले में नशे के खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से कार्य करें ताकि समाज में फैले इस जहर को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभागस्वास्थ्यड्रग कंट्रोलरआबकारी व कराधानपुलिस विभाग के अलावा अन्य सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर नशे को रोकने संबंधी हर जरुरी कार्रवाई अमल में लाएं।

डिप्टी कमिश्नर ने रोड सेफ्टी की बैठक को संबोधित करते हुए ब्लैक स्पाट को चिन्हित कर सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए ताकि कोई राहगीर दुर्घटना का शिकार न हो सके। इस दौरान परिवहन विभाग की ओऱ से बताया कि जिले में अभी 23 ब्लैक स्पाट है चिन्हित किए गए हैं। सेफ स्कूल वाहन पालिसी पर जिला बाल सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अगस्त माह में 126 स्कूल वाहन चैक किए गए और 5 चालान काटे गए। इसी तरह पुलिस विभाग की ओर से इंफोर्समेंट ड्राइव के अंतर्गत अगस्त माह में 4207 चालान काटे गए। इसके बाद उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग, जी.एस.टी, एक्साइज, खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर, जिला इनवायरमेंट कमेटी, यू.ई.आई.पी, स्वच्छ भारत अभियान अर्बनठोस और तरल कचरा प्रबंधनआवास योजनामनरेगा के कार्योंजल आपूर्ति और स्वच्छता कार्योंबेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्मार्ट राशन कार्ड, स्मार्ट विलेज कैंपेन, जल जीवन मिशन, कृषि, पशु पालन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की।

आशिका जैन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शितागुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना है। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि हर योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचे। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, एस.पी मेजर सिंह के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...