शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने लिया स्वास्थ्य योजना का लिया जायजा

 


डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने लिया स्वास्थ्य योजना का लिया जायजा

होशियारपुर26 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन ने आज जिला स्वास्थ्य सोसायटी की बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य प्रोग्रामों का जायजा लिया व उनके लक्ष्यों को पूरा करने की हिदायत दी। उनकी ओर से वैक्टर बोर्न व वाटर बोर्न बीमारियों की रोकथाम के लिए की जा रही गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर एडीसी (विकास) निकास कुमारसिविल सर्जन डॉ. बलवीर कुमार सहित सभी जिला प्रोग्राम अधिकारीसीनियर मेडिकल ऑफिसर और विभागीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। सिविल सर्जन ने बैठक की शुरुआत करते हुए विभागीय गतिविधियों और वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए कि डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण के लिए टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाए और घर-घर जाकर लारवा चेकिंग सुनिश्चित की जाए। बरसात के मौसम को देखते हुए स्वच्छ पेयजल के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करने और वॉटर सैंपलिंग को भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही त्योहारों के सीजन में बाजारों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश भी जिला स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए।

डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य संस्थानों को 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करनेजच्चा-बच्चा मृत्यु दर कम करनेलिंग अनुपात सुधारनेपरिवार नियोजन सेवाओं को प्रभावी बनाने और गर्भवती महिलाओं के मासिक चेकअप व संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उच्च जोखिम वाले मामलों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विशेष निरीक्षण करवाने पर भी बल दिया गया।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की ओर से टीबी नियंत्रण कार्यक्रमकुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रमतंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम और हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। इन सभी योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू ढंग से लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...