शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

नगर निगम ने वार्डबंदी के संबंध में कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण


 नगर निगम ने वार्डबंदी के संबंध में कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण


होशियारपुर, 26 सितंबर:
जानकारी देते हुए नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मत्त ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए शहर के कुल 50 वार्डों में दोबारा से जनगणना का कार्य करवाया जा रहा है, जिसके मद्देनजर नगर निगम ने शहर के वार्डों का सटीक डाटा एकत्रित करने के लिए 50 फील्ड टीमों का गठन किया है और इन फील्ड टीमों की निगरानी के लिए 17 अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसी कड़ी के तहत आज स्थानीय सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार चंडीगढ़ से आई एक विशेष टीम ने नगर निगम कार्यालय के मीटिंग हॉल में निगरानी अधिकारियों के साथ-साथ इन फील्ड टीमों को प्रशिक्षण दिया, जिसके तहत उन्होंने जनगणना का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों को स्थानीय सरकार की हिदायतों और नियमों से अवगत करवाया। इसके साथ ही नगर निगम कमिश्नर ने सभी शहर निवासियों से अपील की कि वे डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे नगर निगम कर्मचारियों को सटीक डाटा उपलब्ध करवाने में सहयोग करें ताकि यह कार्य समय पर पूरा हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...