दशहरा
ग्राउंड में लगी तीसरी 101 फीट ऊंची हाई मास्ट लाइट
होशियारपुर, 26 सितंबर:
होशियारपुर के ऐतिहासिक दशहरा ग्राउंड को और अधिक
आकर्षक व आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए विधायक ब्रम शंकर
जिंपा ने वीरवार को यहां 101 फीट ऊंची हाई
मास्ट लाइट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ग्राउंड में हाई मास्ट लाइटों की संख्या
बढ़कर तीन हो गई है।
इस अवसर पर विधायक जिंपा ने कहा कि दशहरा ग्राउंड के
पास बहने वाले चोअ क्षेत्र में पहले अंधेरा रहता था और स्थानीय लोग रात के समय
वहां से गुजरने से डरते थे। नई हाई मास्ट लाइटों के लगने से लगभग एक किलोमीटर का
इलाका अब रोशनी से जगमगा उठा है और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध हो रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताते हुए कहा कि दशहरा
ग्राउंड की बदलती तस्वीर शहरवासियों के लिए गर्व का विषय है। पहले जहां अंधेरे और
असुविधाओं के कारण आयोजनों में दिक्कतें आती थीं, वहीं अब बेहतर रोशनी और सुविधाओं ने वातावरण को पूरी तरह बदल
दिया है।
विधायक जिंपा ने बताया कि होशियारपुर का दशहरा मेला
उत्तर भारत के सबसे बड़े ग्राउंड में आयोजित होता है, जिसमें हर साल डेढ़ लाख से अधिक लोग शामिल होते हैं। उन्होंने
कहा कि इस विशाल आयोजन को देखते हुए लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा दर्शकों के बैठने के लिए पक्की सीढ़ियां बनाने का जो
ऐलान किया गया था, उस कार्य में
तेजी से प्रगति हो रही है। इसके पूरा होने पर लोगों को बैठने की पर्याप्त सुविधा
मिलेगी। साथ ही दशहरा ग्राउंड से सटे मार्ग का सौंदर्यीकरण कर उसे “राम पथ” का स्वरूप
दिया जाएगा। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची, श्री राम लीला कमेटी के शिव सूद, गोपीचंद कपूर, पार्षद प्रदीप
बिट्टू, अश्विनी छोटा, भारत भूषण वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें