डॉ. रवजोत ने गांव तलवंडी कानगो में सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
होशियारपुर, 9 अक्तूबर:
स्थानीय निकाय मंत्री पंजाब डॉ. रवजोत सिंह गांव तलवंडी कानगो पहुंचे, जहां उन्होंने गांववासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान गांव के सम्मानित नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री को जल निकासी, सड़कों के रखरखाव, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था से जुड़ी कई जनहित की समस्याओं से अवगत करवाया।
डॉ. रवजोत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों के विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर तक सफलतापूर्वक लागू करना है ताकि हर नागरिक को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की विकास योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्वच्छता, हरियाली व सामुदायिक एकता की भावना को मजबूत करें।
डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही सरकार की असली ताकत है। उन्होंने गांववासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार हर संभव प्रयास करेगी ताकि तलवंडी कानगो सहित पूरे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें