होशियारपुर एक्सप्रेस – होशियारपुर की हर खबर सबसे पहले होशियारपुर एक्सप्रेस आपके शहर होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों की हर बड़ी और छोटी खबर का भरोसेमंद ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है।
शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025
कैबिनेट मंत्री ने डॉ. रवजोत ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक
- अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
होशियारपुर, 10 अक्तूबर:
पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज बी.डी.पी.ओ. ब्लॉक-1 कार्यालय में विधानसभा हलका शामचौरासी की विभिन्न पंचायतों के साथ विस्तृत बैठक की। यह बैठक कई घंटों तक चली, जिसमें पंचायतों से संबंधित विकास कार्यों और प्रशासनिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान ए.डी.सी. (विकास) निकास कुमार, एस.डी.एम. गुरसिमरनजीत कौर, बी.डी.पी.ओ. ब्लॉक-1 सहित पंचायत विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों से ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायतों की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि गांवों में विकास कार्य बिना किसी बाधा के जारी रहें।
स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सरकार का लक्ष्य है कि गांव से लेकर शहर तक समान रूप से विकास कार्य हों।
डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देते हुए सरकार हर वर्ग की बेहतरी के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और जनता को उनके अधिकारों का पूरा लाभ मिले।
इस अवसर पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला भी उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!
देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...
-
भारतीय डाक विभाग ( India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक ( GDS) , ब्रांच पोस्टमास्टर ( BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर ( ABPM) पदों पर...
-
भारतीय रेलवे ने युवाओं के लिए शानदार अवसर जारी किया है। इस भर्ती में कुल 4500 पद विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों में निकाले गए ह...
-
भारतीय नौसेना ( Indian Navy) ने युवाओं के लिए शानदार अवसर प्रस्तुत किया है। इस भर्ती में ट्रेड्समैन मेट , क्लर्क और स्टोरकीपर के कुल 9...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें