विद्यार्थियों और युवाओं के सपनों को साकार कर रही है
डिजिटल लाइब्रेरी होशियारपुर
होशियारपुर, 10 अक्तूबर:
डिजिटल
लाइब्रेरी, होशियारपुर विद्यार्थियों को सफलता
की राह पर अग्रसर करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डिप्टी कमिश्नर
होशियारपुर आशिका जैन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह लाइब्रेरी प्रभावशाली ढंग
से संचालित की जा रही है। इस डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ 4 मार्च 2023 को हुआ था और अब तक 900 से अधिक सदस्य इससे जुड़ चुके हैं।
प्रतिदिन लगभग 100 से 120 विद्यार्थी यहां अध्ययन करते हैं। यह संस्थान विशेष
रूप से उन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है जो विभिन्न
प्रतियोगी परीक्षाओं — जैसे कि यूपीएससी, पीसीएस, बैंकिंग, पुलिस, व अन्य सरकारी सेवाओं की तैयारी कर
रहे हैं। जानकारी देते हुए लाइब्रेरियन विजय कुमार ने बताया कि
लाइब्रेरी से अध्ययन कर कई विद्यार्थियों ने अपने जीवन में उल्लेखनीय उपलब्धियां
हासिल की हैं। इनमें लवप्रीत (निवासी नारू नंगल) और अजय कुमार (निवासी फतेहपुर) ने
पंजाब में पटवारी की नौकरी प्राप्त की, जबकि चक्षु शर्मा (निवासी गौरा गेट, जट्टां मोहल्ला) ने आईबीपीएस पीओ
परीक्षा पास कर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में नियुक्ति प्राप्त की। लवप्रीत (निवासी
सारंगवाल) को पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल पद मिला। इसी प्रकार भावना पदम (अजीत
नगर) ने पॉलिटिकल साइंस विषय में और मोहित दत्ता (बजवाड़ा) ने लाइब्रेरी एवं
इंफॉर्मेशन साइंस में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन विद्यार्थियों की सफलता में
डिजिटल लाइब्रेरी होशियारपुर का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। विजय कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी में आधुनिक
सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें वाईफाई, एयर कंडीशनर, डिजिटल बुक्स, स्मार्ट कार्ड एंट्री, यूपीएससी/पीसीएस ऑनलाइन कोचिंग
शैक्षणिक गतिविधियां एवं सेमिनार। यह लाइब्रेरी सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक खुली रहती है। जो विद्यार्थी या युवा इस ज्ञान केंद्र से जुड़ना
चाहते हैं, वे मात्र 500 रुपए की लाइफटाइम सदस्यता या 500 रुपए (मासिक), 1200 रुपए (त्रैमासिक), 2100 रुपए (अर्धवार्षिक) तथा 3600 रुपए (वार्षिक) शुल्क देकर सदस्य
बन सकते हैं। लाइब्रेरियन विजय कुमार ने होशियारपुर के
विद्यार्थियों एवं युवाओं से अपील की है कि वे इस डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधाओं का
लाभ उठाकर अपने जीवन को सफल, ज्ञानवर्धक
और आत्मनिर्भर बनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें