शनिवार, 18 अक्टूबर 2025

डॉ. रवजोत सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मुद्दों का मौके पर किया समाधान


डॉ. रवजोत सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मुद्दों का मौके पर किया समाधान

होशियारपुर, 18 अक्तूबर:
स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज अपने हलके के विभिन्न गांवों भुंगा, नूरपुर, अब्बोवाल, भटोलिया, कोटली, कबीरपुर और गिल्ला का दौरा कर गांववासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अनेक शिकायतों व कठिनाइयों का मौके पर ही समाधान किया।

डॉ. रवजोत सिंह ने इस अवसर पर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके हलके का विकास बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनता के हितों के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाई जाएगी ताकि जनता को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि हर गांव का विकास और हर नागरिक की भलाई उनकी प्राथमिकता है, और सरकार जनता के भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरेगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...