रिलायंस इंडस्ट्री के सहयोग से राम पथ
रोड पर आधुनिक लाइटों का किया शुभारंभ
होशियारपुर, 1 अक्टूबरः होशियारपुर शहर के विकास को नई गति देते हुए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने
राम पथ रोड (धोबी घाट चौक से शनि मंदिर तक) पर आधुनिक लाइटिंग लगाने के कार्य का
शुभारंभ किया। यह प्रोजेक्ट रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चौहाल
के सहयोग से शुरू किया गया है। शुभारंभ के अवसर पर विधायक जिंपा ने
पूजा-अर्चना और कन्या पूजन कर कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस
मार्ग पर लगाई जा रही अत्याधुनिक एलईडी लाइटें आम जनता को समर्पित कर दी जाएंगी।
इनके लगने से यह मार्ग पूरी तरह रोशन और आकर्षक दिखाई देगा, जिससे लोगों की
सुरक्षा और यातायात की सुगमता सुनिश्चित होगी। विधायक ने बताया कि
रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से राम पथ रोड के सौंदर्यीकरण की विस्तृत योजना तैयार की
गई है, जिसके अंतर्गत सड़क की मरम्मत व सजावट के साथ एक आधुनिक पार्क का निर्माण
भी किया जाएगा। यह पार्क स्थानीय निवासियों को मनोरंजन और विश्राम का नया केंद्र
उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता
देना उनका मुख्य लक्ष्य है और इस प्रकार के प्रोजेक्ट न केवल क्षेत्र की सुंदरता
बढ़ाएंगे बल्कि आने वाले समय में लोगों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने में सहायक
सिद्ध होंगी। इस अवसर पर मेयर
सुरिंदर कुमार, एस.डी.एम. गुरसिमरनजीत कौर, पूर्व
मेयर शिव सूद, सेठ गोपीचंद कपूर, रिलायंस इंडस्ट्रीज चौहाल के साइट प्रेसीडेंट राजेश अरोड़ा, हेड एच.आर अविनाश
कुमार सिंह, फाइनांस हैड रोहित तुली, सीनियर मैनेजर एच.आर
भूपिंदर सिंह, कुंडल बलजिंदर धीमान, सुभाष, मनोज दत्ता सहित
अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें