रविवार, 19 अक्टूबर 2025

धन त्रयोदशी के उपलक्ष्य में किया धन्वंतरि पूजन



धन त्रयोदशी के उपलक्ष्य में किया  धन्वंतरि पूजन 
होशियारपुर,19अक्टूबर (। ):धन्वंतरि वैद्य मंडल की तरफ से हरियाणा रोड पर स्थित रघुनाथ मंदिर में धन्वंतरि वैद्य मंडल डिस्पेंसरी में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक  प्रधान सुमन सूद की अध्यक्षता में धन त्रयोदशी के उपलक्ष्य में धन्वंतरि पूजन किया गया। जिसमें 150 से अधिक वैद्य शामिल हुए । सब वैद्यजनों ने मिलकर भगवान धन्वंतरि जी की पूजा आरती कर गुणगान किया, तदोपरान्त प्रत्येक जन को भगवान का प्रसाद वितरित किया ।इस मौके पर  वैद्य सुमन कुमार सूद ने कहा कि विद्या धन्वंतरि जी ने हमें आयुर्वेद का जो खजाना दिया है वह सबके लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में हर बीमारी का इलाज है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। मौके पर पुरषोत्तम दास शर्मा, गुरमेज राम बंगा,परमजीत फगवाड़ा,नमृता खन्ना नवांशहर,जगतार सिंह झीता नकोदर,इकबाल सिंह , इंद्रजीत कौर,चारु वालिया,चमन लाल, राकेश कुमार भार्गव, चंद्र शेखर संख्यान, सुखविंदर समरा,  व हरजिंदर सिंह विर्क भी मौजूद थे । इस मौके पर वैद्यों ने बीमारियों के बारे में जानकारी व उन बीमारियों से बचाव हेतु जानकारी दी। फोटो कैप्शन : भगवान धन्वंतरि जी का पूजन करते मंडल के सदस्य।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...