शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025

जिला स्तरीय प्राइमरी खेलों का शानदार शुभारंभ-उप जिला शिक्षा अधिकारी अमनदीप शर्मा ने किया उद्घाटन, बच्चों को खेल भावना से खेलों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित


जिला स्तरीय प्राइमरी खेलों का शानदार शुभारंभ-उप जिला शिक्षा अधिकारी अमनदीप शर्मा ने किया उद्घाटन, बच्चों को खेल भावना से खेलों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ललिता अरोड़ा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय प्राइमरी खेले आज अलग-अलग खेल मैदानो पर शुरू हुई। इन खेलों का उद्घाटन उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री अमनदीप शर्मा ने किया। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह तथा सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश चौबे विशेष तौर पर उनके साथ थे। खिलाड़ियों से जान पहचान करने के उपरांत उन्हें संबोधित करते हुए उप जिला शिक्षा अधिकारी अमनदीप शर्मा ने कहा कि बच्चों में खेलों को लेकर हमेशा ही उत्साह रहता है। छोटी आयूं में बच्चे जिस खेल को अपना लेते हैं समय के साथ-साथ उसे खेल में उनकी महारत परिपक्व होती जाती है। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती उन्हें केवल मौका दिया जाना चाहिए वह अपनी काबिलियत मैदान पर साबित कर देते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीत हार से ज्यादा खेल के मैदान में उतरकर प्रतियोगिता में भाग लेना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। जीत तो किसी एक को नसीब होती है। लेकिन जो बच्चे किसी कारण जीत नहीं पाते उन्हें भी हताश होने की कोई जरूरत नहीं आगे से और मेहनत करके वह भी अपनी विजय पताका फहरा सकते हैं। उन्होंने बच्चों से खेल भावना के साथ खेलों में भाग लेने के लिए कहा। उप जिला शिक्षा अधिकारी ने खेल करवाने वाले अध्यापकों से अनुरोध किया कि वह खिलाड़ियों की हर सुविधा का पूरा ध्यान रखें। अगर उन्हें किसी चीज की कमी महसूस होती है तो वह उनके कार्यालय के साथ संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त की की बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी अपने बच्चों की प्रतिमा देखने के लिए मैदान पर आए हैं। इस मौके पर लेक्चरार संदीप सूद, ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी जसविंदर पाल बांसल, चरणजीत सिंह सिद्धू,ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी राजकुमार, टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य हेड टीचर रमन कुमार एरी, चंद्र प्रकाश सैनी,जिला कोऑर्डिनेटर रजनीश कुमार गुलियानी, राम सिंह,अजय कुमार,मुनित खन्ना,पूनम राजपूत,मनप्रीत कौर जसवीर सिंह नितिन कुमार, प्रवीण शर्मा आदि भी उपस्थित थे,

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...