सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढोलबाहा में मनाया गया बैगलेस डे
एससीईआरटी के निर्देशानुसार सरकारी सीनियर
सेकेंडरी स्कूल ढोलबाहा में बैगलेस डे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष आयोजन
का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें पढ़ाई के
साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने की ओर भी प्रेरित करना रहा।
बैगलेस डे पर बच्चों को पुस्तक-कॉपी के बोझ से मुक्त रखते
हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर दिया गया। विद्यालय परिसर में बैस्ट
आउट आफ वेस्ट के अंतर्गत रंगोली व कक्षा को सजाने का आयोजन किया गया। इन में
विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भागीदारी की।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के
अध्यापकों का विशेष योगदान रहा। गतिविधियों का संचालन प्रीती बाला, अंजना, मधुबाला, सुनीता और गुरमीत कौर, की देखरेख में हुआ। उनके मार्गदर्शन से बच्चों ने न
केवल आनंद लिया बल्कि टीम भावना और अनुशासन जैसे जीवनोपयोगी गुण भी सीखे।
इस अवसर पर विद्यालय इंचार्ज श्री सुभाष
शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कलात्मक गतिविधियों हमारे जीवन
का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे आगे भी ऐसी
गतिविधियों में पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लेते रहें।
बैगलेस डे के इस आयोजन ने बच्चों में नई ऊर्जा का संचार किया
और शिक्षा को एक आनंदमय अनुभव के रूप में प्रस्तुत करने में अहम भूमिका निभाई।
विद्यालय परिसर दिनभर बच्चों की खेलकूद गतिविधियों से गूंजता रहा और सभी के चेहरों
पर उत्साह व खुशी साफ झलक रही थी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें