कैबिनेट मंत्री अमन
अरोड़ा के आश्वासन व जिम्पा के प्रयासों से खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
1 अक्तूबर: विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने जानकारी देते हुए कहा कि
होशियारपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब समाप्त
हो गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर बीते दिन सफाई कर्मचारियों की
यूनियन की बैठक कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के साथ करवाई गई थी, जिसमें यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें विस्तारपूर्वक
रखी। विधायक ज़िम्पा ने बताया कि बैठक के दौरान
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने यूनियन पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी
जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि
पंजाब सरकार कर्मचारियों की भलाई और जनता की सुविधा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील
है और किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान बातचीत और आपसी समझ के आधार पर ही किया
जाएगा। विधायक ज़िम्पा ने सफाई कर्मचारियों का
आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जनता की समस्याओं को देखते हुए हड़ताल समाप्त करने
का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत और योगदान शहर की
स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में
स्वच्छता व्यवस्था को तुरंत बहाल किया जाए और हड़ताल के दौरान जमा हुए कचरे को
प्राथमिकता से उठाया जाए, ताकि किसी भी
प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी सामने न आए। विधायक ज़िम्पा ने विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार कर्मचारियों
की मांगों के समाधान के साथ-साथ जनता को निर्बाध सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर
संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ होशियारपुर ही उनकी
प्राथमिकता है। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार और अन्य मौजूद थे।
होशियारपुर एक्सप्रेस – होशियारपुर की हर खबर सबसे पहले होशियारपुर एक्सप्रेस आपके शहर होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों की हर बड़ी और छोटी खबर का भरोसेमंद ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है।
बुधवार, 1 अक्टूबर 2025
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के आश्वासन व जिम्पा के प्रयासों से खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!
देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...
-
भारतीय डाक विभाग ( India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक ( GDS) , ब्रांच पोस्टमास्टर ( BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर ( ABPM) पदों पर...
-
भारतीय रेलवे ने युवाओं के लिए शानदार अवसर जारी किया है। इस भर्ती में कुल 4500 पद विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों में निकाले गए ह...
-
भारतीय नौसेना ( Indian Navy) ने युवाओं के लिए शानदार अवसर प्रस्तुत किया है। इस भर्ती में ट्रेड्समैन मेट , क्लर्क और स्टोरकीपर के कुल 9...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें