31 अक्टूबर तक संपत्ति कर जमा करने पर ब्याज और जुर्माने पर 50% की छूट- संपत्ति कर काउंटर शनिवार को भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।
होशियारपुर, 16 अक्तूबर: नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग ने जनता को प्रॉपर्टी टैक्स भरने में सुविधा देने के लिए 'वन टाइम सेटलमेंट स्कीम' शुरू की है, जिसमें 31 जुलाई, 2025 तक अपना पूरा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर ब्याज व जुर्माने पर 100 प्रतिशत की छूट दी गई थी और बाद में इसे 31 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दिया गया था और अब स्थानीय निकाय विभाग ने 31 अक्तूबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर ब्याज व जुर्माने पर 50 प्रतिशत की छूट दी है। इसी कड़ी में शनिवार, 18 अक्तूबर को नगर निगम होशियारपुर के प्रॉपर्टी टैक्स काउंटर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। इसलिए शहरवासी इस स्कीम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपना बनता प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि यदि बड़े संपत्ति कर बकायादार अपना संपत्ति कर जमा नहीं करवा रहे हैं, तो उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं और नोटिस अवधि में संपत्ति कर जमा न करवाने वाले बकायादारों की संपत्ति सील की जा रही है। इसलिए सभी संपत्ति कर बकायादार जल्द से जल्द अपना संपत्ति कर जमा करवा दें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
होशियारपुर एक्सप्रेस – होशियारपुर की हर खबर सबसे पहले होशियारपुर एक्सप्रेस आपके शहर होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों की हर बड़ी और छोटी खबर का भरोसेमंद ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है।
गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025
31 अक्टूबर तक संपत्ति कर जमा करने पर ब्याज और जुर्माने पर 50% की छूट
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!
देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...
-
भारतीय डाक विभाग ( India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक ( GDS) , ब्रांच पोस्टमास्टर ( BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर ( ABPM) पदों पर...
-
भारतीय रेलवे ने युवाओं के लिए शानदार अवसर जारी किया है। इस भर्ती में कुल 4500 पद विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों में निकाले गए ह...
-
भारतीय नौसेना ( Indian Navy) ने युवाओं के लिए शानदार अवसर प्रस्तुत किया है। इस भर्ती में ट्रेड्समैन मेट , क्लर्क और स्टोरकीपर के कुल 9...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें